नाबालिग बेटी की तलाश में निकली थी मां, दंरिदों ने मदद के बहाने अस्मत लूटी Rapists Raped

0
325
Rapists Raped
आज समाज डिजिटल, नई दिल्लीः
Rapists Raped: पंजाबी बाग थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी नाबालिग बेटी को ढूंढ़ने निकली थी। इस दौरान चार लोगों ने मदद के बहाने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपित नवीन सिंह भंडारी, विश्वमोहन आचार्य व अक्षय तनेजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चैथे आरोपित की तलाश में जुटी है।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म Rapists Raped

मूलरूप से नेपाल की रहने वाली महिला पति व बच्चों के साथ पंजाबी बाग इलाके में रहती है। उनके पति नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार रात को अचानक महिला की नाबालिग बेटी बिना कुछ बताए घर से निकल गई। महिला बेटी को ढूंढ़ने के लिए घर से निकली। इस दौरान महिला को एक रेस्तरां के बाहर आरोपित मिले। उन्होंने महिला से देर रात घूमने का कारण पूछा। महिला ने बेटी के बारे में बताया तो आरोपित उनकी मदद की बात करने लगे।
आरोपित महिला के साथ इधर-उधर लड़की की तलाश करते रहे। इसके बाद में बहाने से महिला को मादीपुर के एक मकान में ले गए। वहां महिला को पेय पदार्थ में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया। इसके बाद महिला बेसुध हो गई। महिला के बेसुध होते ही आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को जब होश आया तो उन्होंने मादीपुर पुलिस चैकी को सूचना दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया और मामला दर्ज कर लिया। चैथे आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाई गई है।