Faridabad News: फरीदाबाद में बलात्कारी पिता को 20 साल की कैद

0
167
Faridabad News: फरीदाबाद में बलात्कारी पिता को 20 साल की कैद
Faridabad News: फरीदाबाद में बलात्कारी पिता को 20 साल की कैद

घरेलू विवाद के चलते पत्नी गई थी मायके पीछे से बेटी को ही बनाया हवस का शिकार
Faridabad News (आज समाज) फरीदाबाद: अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले एक कलयुगी बलात्कारी पिता को कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 55 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने की सूरत में दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह फैसला एडिशनल सेशन जज हेमराज मित्तल की कोर्ट ने सुनाया। प्राप्त जानकारी अनुसार मूलरूप से यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला एक व्यक्ति अपने परिवार सहित काफी समय से फरीदाबाद में गाजीपुर में रह रहा है।

उसके तीन बच्चें हैं, दो बेटी और एक बेटा। पत्नी घरों में खाना बनाने काम करती है। घरेलू विवाद के चलते कई बार पत्नी से विवाद होता रहता था। एक दिन पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। जबकि बच्चे इसी के पास छोड़ गई। कलयुगी पिता ने छोटे बच्चों को बाहर खेलने के लिए भेज दिया और बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने फरीदाबाद में साल 2021 में 22 जुलाई को बेटी ने अपने पिता के खिलाफ डबुआ थाने में शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। घटना में 13 गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी करार दिया।

बेटी ने मां को बताई पूरी सच्चाई

बेटी जब रोने लगी तो दोनों को जान से मारने की धमकी देने लगा, जिससे डर कर बेटी चुप हो गई। पत्नी जब घर वापस लौटी तो बेटी ने पूरी घटना बताई। जिस पर 22 जुलाई 2021 को पुलिस ने केस दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें : Delhi Assembly Election : अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया चुनाव अभियान