Jind News: जींद में महिला के साथ रेप

0
82
जींद में महिला के साथ रेप
जींद में महिला के साथ रेप

Jind News (आज समाज) जींद: जींद जिले में महिला को शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने दो माह तक रेप किया। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रेप, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी जान-पहचान जैजैवंती निवासी सुरेंद्र उर्फ मंगल निवासी के साथ हुई थी। सुरेंद्र ने उसे बातों में फंसा लिया और शादी करने का वादा किया। इसके बाद सुरेंद्र उसे अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद दो माह तक लगातार सुरेंद्र ने उसके साथ संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए कहा तो वह टाल देता। इसके बाद उसने बात करनी भी बंद कर दी। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो सुरेंद्र ने शादी करने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।