Fathebad News: फतेहाबाद में 3 साल की बच्ची से रेप

0
81
फतेहाबाद में 3 साल की बच्ची से रेप
फतेहाबाद में 3 साल की बच्ची से रेप

Fathebad News (आज समाज) फतेहाबाद: हरियाणा के टोहाना में साढ़े 3 साल की बच्चे के साथ रेप किया गया। क्षेत्र के एक गांव की ढाणी (खेत में बने मकान) में रहने वाले परिवार की बच्ची को 2 युवक आधी रात को घर से उठाकर ले गए। रविवार सुबह बच्ची घर पर नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई। इसके बाद बच्ची कुछ ही दूर सड़क पर लहूलुहान हालत में मिली। परिजनों ने उसके साथ रेप किए जाने के आरोप लगाए हैं। टोहाना पुलिस मामले में छानबीन में जुटी हुई है। बच्ची को अस्पताल लाया गया है। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के माता-पिता ने बताया कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे डेढ़ 2 माह पहले टोहाना के पास स्थित एक गांव में खेत मजदूरी करने के लिए आए थे। यहां एक जमींदार के खेत में वह रह रहे हैं। शनिवार रात को उनकी जान पहचान के 3 युवक उनके घर आए थे। वह भी आसपास के गांवों के खेतों में मजदूरी करते हैं। रात को वे वापस चले गए और परिवार सो गया। बच्ची के पिता ने बताया कि आधी रात को 3 बजे वह उठा तो देखा कि बच्ची अपने बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को उठाया और खेत मालिक को भी सूचित किया। सभी ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। बच्ची कुछ ही दूरी पर जाखल रोड पर लहूलुहान हालत में मिली। बच्ची ने बताया कि युवकों ने उसके साथ गंदी हरकत की। इसके बाद परिजन अल सुबह करीब 4-5 बजे बच्ची को एंबुलेंस से टोहाना नागरिक अस्पताल ले आए, जहां पुलिस को भी सूचित किया गया। एसएचओ देवीलाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष खेतों में धान लगाने के लिए काम करते हैं। उनके खेत मकान में मुकेश, सतीश और शंभू नामक 3 लोग आए। जहां उन्होंने शराब व मीट आदि की पार्टी की। बाद में शंभू वहां से चला गया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद में बाकी दोनों द्वारा बच्ची को उठाकर गलत काम करने की बात सामने आई, जिस पर दोनों के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट और अपहरण के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।