Haryana News: आज से होगा हरियाणा में मानसून सक्रिय हरियाणा में हुई प्री-मानसून बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई

0
3

हरियाणा में हुई प्री-मानसून बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई है। वहीं, किसानों की फसलों को भी इस बारिश से काफी फायदा होगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज से सारे प्रदेश में  बरसात की संभावना है।

पवन शर्मा

चंडीगढ़: प्रदेश में शनिवार को कई स्थानों पर  प्री-मानसून की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून सही समय पर हरियाणा में बढ़ रहा है। आज रविवार 30 जून से  मानसून के हरियाणा में पहुंचने की संभावना जताई है।  प्रदेश में अचानक तेज हवाएं 30/40 किमी. की रफ्तार से चलने की संभावना  है।

 शनिवार को मौसम में हुए बदलाव से भिवानी का अधिकतम तापमान चार डिग्री गिर कर 32 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 36 डिग्री से नीचे आ गया है। प्रदेश में हुई बारिश से मौसम सुहावना होने से अधिकतम तापमान चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

बारिश से सड़कें जलमग्न: वहीं, भिवानी  में भी तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा, अंबाला की बात करें तो यहां भी तापमान में 3.7 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा, प्रदेश के कई जिलों में हुई बरसात से सड़कें जलमग्न दिखाई दी। सूबे में लू चलने के कारण अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ गया था। इस बार की भीषण गर्मी ने बीते सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए और तापमान 50 के पार कर गया था। इस साल सिरसा जिला सबसे अधिक गर्म रहा है. इसके अलावा, हिसार का तापमान भी 49 डिग्री को पार कर गया था।

 

SHARE