Haryana News: रानिया सेक्रेटरी, भूना अकाउंटेंट और नरवाना के एमई सस्पेंड

0
137
सुभाष सुधा
सुभाष सुधा

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने लिया एक्शन
Haryana News Chandigarh (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्रालय में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया हैं। बुधवार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने 3 अलग-अलग जिलों के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया हैं। तीनों के खिलाफ मंत्री को भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई हैं। मंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि फतेहाबाद जिले की भूना नगर पालिका में कार्यरत अकाउंटेंट सुरेश शर्मा के खिलाफ लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थी। सुरेश शर्मा सरकारी पैसों का गबन कर अपने खातों में ट्रांसफर कर रहा था। जब उनके पास शिकायत पहुंची तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया गया है। इसी तरह सिरसा जिले में रानिया नगर पालिका के सेक्रेटरी के खिलाफ भी भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थी। उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया है। निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि हाल में उन्हें जींद जिले के नरवाना नगर पालिका के एक एमई के खिलाफ 5 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जा करवाने की शिकायत मिली थी। इस पर तुरंत संज्ञान लिया गया है और एमई को सस्पेंड करने के साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए है। सुभाष सुधा ने कहा कि बहुत कम समय के अंदर पूरे प्रदेश में 30 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद कार्रवाई की गई हैं। मंत्री सुधा ने कहा कि मैंने साफ तौर पर अधिकारियों को आदेश दिया कि वह अपनी कार्यशैली को सुधार ले, वरना उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। सुभाष सुधा ने ये भी कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारा उद्देश्य प्रदेश की जनता की भलाई के लिए कार्य करने का है।