Rania News : बार एसोसिएशन द्वारा उपमंडल की मांग को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा 

0
105
The protest continued for the third day as well regarding the demand of sub-division by the Bar Association
(Rania News) रानियां। रानियां को उपमंडल का दर्जा दिलवाने को लेकर बार एसोसिएशन रानियां के सदस्यों का धरना तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। इसके साथ ही सभी सदस्यों तहसील परिसर में नो वर्क के तहत कामकाल ठप्प रखा। इस धरने में बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने भाग लिया और रानियां को उपमंडल बनाने की पुरजोर मांग की। बार एसोएिशन प्रधान रिंकल बांगा व पूर्व प्रधान हरपाल सिंह रंधावा ने सयुक्त रूप से बताया कि रानियां को उपमंडल का दर्जा न मिलने से लोगों को बारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को 50 किलोमीटर दूर अपने कामों के लिए उपमंडल ऐलनाबाद जाना पड़ता है जबकि रानियां शहर उपमंडल बनने के लिए सभी मापदंड पूरे करता है। इसके बावजूद भी रानियां को उपमंडल न बनाया जाना अति दुर्भाग्यपूर्ण है।

धरना इनेलो, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष, नगरपालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा व सर्वमित्र कम्बोज ने बार को समर्थन दिया

बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि पहले भी वर्ष 2022 में बार एसोएिशन द्वारा 14 दिन का धरना दिया गया था, जिसे प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने आश्वासन देकर समाप्त करवाया था कि रानियां को शीघ्र उपमंडल का दर्जा दिया जाएगा, लेकिन बाद में इस मामले की पैरवी करने की बजाय इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि रानियां को उपमंडल का दर्जा दिलाने के लिए अनेक बार सरकार को लिखा जा चुका है। इसके बावजूद भी रानियां को उपमंडल का दर्जा नहीं मिला। जिससे अधिवक्ताओं व आमजन को काफी निराशा हुई है। अधिवक्ता रानियां को उपमंडल बनाए जाने की मांग करते रहेंगे। रानियां को उपमंडल बनाए जाने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहीं अनिश्चितकालीन धरने के पहले दिन हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सैल के पूर्व चेयरमैन विशाल वर्मा, कांग्रेसी नेता जसवंत कसंवा ने अपना समर्थन दिया है।

इनेलो जिलाध्यक्ष कशमीर सिंह करीवाला बोले बार की नहीं क्षेत्र की मांग को पुरा करे सरकार अन्यथा इनेलो की सरकार बनने पर बनाया जायेगा रानियां को उपमंडल

धरने के तीसरे दिन आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां, राजेश मलिक, दारा दममदा व सर्वमित्र कम्बोज, कांग्रेसी नेता संदीप नेहरा, इनेलो के जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, नगरपालिका रानियां के चेयरमैन मनोज बावा   वकीलों के बीच में पहुंचें ओर उन्हें अपना समर्थन देते हुए इस लड़ाई को मिलकर लडऩे की बात कही।  सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह व सरकार ने रानियां के लोगों से वादाखिलाफी की है। पिछली बार जब बार एसोसिएशन के लोगों ने धरना दिया था तब कैबिनेट मंत्री ने आकर धरना खत्म करवाते हुए आश्वासन दिया था कि वह इस मांग को शीघ्र पूरा करवाने का प्रत्यन करेगें। इस बात को करीब दो वर्ष हो गए हैं, लेकिन कैबिनेट मंत्री का यह वादा पूरा नहीं हुआ। रानियां को उपमंडल का दर्जा नहीं मिल पाया है। वर्मा ने कहा कि मंत्री व सरकार के वादाखिलाफी को लेकर आज वकीलों व शहर के लोगों को दोबारा से धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा ठीक नहीं है। अगर सरकार की मंशा होती तो रानियां को उपमंडल का दर्जा बहुत पहले ही मिल गया होता। सरकार की ओर से अभी पिछले ही दिनों 3 नए उपमंडल बनाए गए हैं लेकिन उनमें रानियां का कहीं जिक्र नहीं हुआ है। अगर रानियां को उपमंडल का दर्जा मिल जाता है तो इसका रानियां व आसपास के दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। उपमंडल स्तरीय काम के लिए ऐलनाबाद जाने पर होने वाली समय व धन की बर्बादी दोनों ही बच जाएगीं। उन्होंने कहा कि यह गूंगी-बहरी सरकार जाग जाए और लोगों की मांग को पूरा करते हुए रानियां को शीघ्र उपमंडल का दर्जा दे। इस अवसर पर बार के प्रधान रिंकल बांगा, पूर्व प्रधान सेवा सिंह संधू, बलविन्द्र जोसन, हरपाल रंधावा, ओमप्रकाश कसंवा के अलावा प्रकाशवीर जलंधरा, राजन कालड़ा, रणजीत सिंह विर्क, विनोद कुमार, संजय झोरड़, नरेन्द्र वर्मा, गोबिंद किशन, रिशब छाबड़ा, राम लाल, भूपेन्द्र सिंह, हरमेज सिंह, कृष्ण सहारण बालासर, मुकेश बंसल, नरेश जैन, गुरबक्शीश सिंह, नरेन्द्र नैन, राम लाल, वरन्द्रि सहारण, राजपाल दराका, बलवंत दुसाद, संदीप दुसाद, सतपाल सिंह, विपूल बांसल व ललित शर्मा, भारती गुम्बर सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।