Rang Panchami Ke Upay, आज समाज डेस्क: सनातन धर्म में कई त्योहार मनाए जाते हैं और हरेक पर्व का अपना-अपना महत्व है। इसी तरह रंग पंचमी का त्योहार है। इस बार यह त्योहार 19 मार्च को मनाया जाएगा और हिंदू धर्म में इसका भी खास महत्व है। रंग पंचमी का पर्व चैत्र कृष्ण पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है और इसी वजह से इसे श्रीरंग पंचमी या देव पंचमी भी कहते हैं।
ब्रज क्षेत्र में होली खेलते हैं सभी देवी-देवता
19 मार्च को रंग पंचमी के पर्व पर ब्रज मंडल में चल रहे 40 दिवसीय होली के त्योहार का समापन होगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) और राधा रानी (Radha Rani) की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, रंग पंचमी पर सभी देवी-देवता ब्रज क्षेत्र में आकर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के साथ होली खेलते हैं और इस दिन किए जाने वाले उपायों से शुभ लाभ मिलता है। जल्द विवाह बंधन के के योग बनते हैं। विधि विधान से उपाय करने पर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है।
यह भी पढ़ें : Raviwar Ke Upay: रविवार को सूर्य भगवान की पूजा करना होता है अत्यंत फलदायी
अपनी इच्छानुसार जीवनसाथी पाने के लिए करें ये उपाय
- रंग पंचमी पर गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसे परिधान पहनकर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विधिपूर्वक पूजा करें। यह उपाय करने से प्रेम संबंधों मजबूत होते हैं और जीवन में आने वाली हर समस्या दूर होती है।
- रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को भी पीले रंग के फूल अर्पित करें। साथ ही उनके चरणों में लाल रंग का गुलाल अर्पित करें। ऐसा करने से जल्द विवाह-शादी के योग बनते हैं और दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।
- रंग पंचमी पर शाम को घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कना चाहिए। शाम के समय दीपक भी जलाएं। यह उपाय को करने से विवाह-शादी में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं। साथ ही रिश्तों में आने वाला तनाव भी दूर होता है। रंग पंचमी के दिन चने की दाल, पीले वस्त्र, हल्दी, आदि का दान करना चाहिए। यह उपाय करने से घर-परिवार में सुखों का वास कायम रहता है और कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है।
यह भी पढ़ें : Dharam News: भगवान विष्णु को समर्पित है आमलकी एकादशी, आंवले के पेड़ की पूजा का है विशेष महत्व
यह भी पढ़ें : Chaitra Navratri: इस बार मार्च की इस तारीख से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रे