• ब्रज मंडल में होगा 40 दिवसीय होली का समापन

Rang Panchami Ke Upay, आज समाज डेस्क: हिंदू धर्म में रंगोत्सव यानी होली के बाद रंग पंचमी का त्योहार चैत्र कृष्ण पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 19 मार्च को मनाया जाएगा। अन्य त्योहारों की तरह इस त्योहार का भी सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इसे श्रीरंग पंचमी या देव पंचमी भी कहते हैं और अगले सप्ताह में देशभर में यह धूमधाम से मनाया जायेगा।  धार्मिक मान्यताएं हैं कि  जीवन की परेशानियां दूर करने के लिए रंग पंचमी के पर्व को बहुत शुभ माना जाता है।

श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा

रंग पंचमी न सिर्फ रंगों के त्योहार के रूप में मनाया जाता है, बल्कि यह शारीरिक व मानसिक संतुलन को बनाए रखने का भी एक बेहतर मौका है। इस पर्व पर कुछ उपाय करके आप जीवन की बाधाओं से मुक्त हो सकते हैं और सुख-शांति पा सकते हैं। 19 मार्च यानी अगले बुधवार को रंग पंचमी के पर्व पर ब्रज मंडल में चल रही 40 दिवसीय होली का भी समापन होगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है।

उपायों से मिलता है शुभ लाभ

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, रंग पंचमी पर सभी देवी-देवता ब्रज क्षेत्र में आकर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के साथ होली खेलते हैं और इस दिन किए जाने वाले उपायों से शुभ लाभ मिलता है। जल्द विवाह बंधन के के योग बनते हैं। विधि विधान से उपाय करने पर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है।

सात्विक व संतुलित आहार, घर में छिड़कें गंगाजल

रंग पंचमी के दिन खासतौर पर सात्विक व संतुलित आहार लेना चाहिए। इससे मन व शरीर दोनों में शांति बनी रहती है। इससे जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान करने में मदद करती है। घर में रंग पंचमी के दिन गंगाजल छिड़कना चाहिए इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। घर का वातावरण शुद्ध होता है औा जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।

पीपल के पेड़ को दें पानी, ध्यान व साधना करें

रंग पंचमी के दिन ध्यान व साधना करने से मानसिक तौर पर शांति मिलती है। बुरे विचारों से छुटकारा मिलता है। यह उपाया जीवन के मार्ग को सुगम बनाता है। इस दिन पीपल के पेड़ पानी देना बहुत पवित्र माना जाता है। पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और उसे पानी दें। यह उपाय आर्थिक व मानसिक परेशानियों को दूर कर सकता है। रंग पंचमी के दिन धूप या अगरबत्ती जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। नकारात्मक शक्तियों खत्म हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें : Chaitra Navratri: इस बार मार्च की इस तारीख से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रे