Punjab CM : रामायण ने अपने दर्शन से दुनिया को प्रकाशित किया : मान

0
11
Punjab CM : रामायण ने अपने दर्शन से दुनिया को प्रकाशित किया : मान
Punjab CM : रामायण ने अपने दर्शन से दुनिया को प्रकाशित किया : मान

मुख्यमंत्री ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ स्थल (राम तीर्थ) अमृतसर में भगवान वाल्मीकि जी पैनोरमा किया जनता को समर्पित

Punjab CM  (आज समाज), अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि विश्व का पहला महाकाव्य रामायण, आदि कवि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा लिखा गया था, जिन्होंने अपनी विद्वता और दर्शन से दुनिया को प्रकाशित किया। उन्होंने कहा कि अपनी किस्म के इस पहले पैनोरमा में तकनीक का जादू गहरे वृत्तांत से मेल खाता है, जो पर्यटकों के लिए एक दिव्य अनुभव प्रदान करता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पैनोरमा भव्यता, सरलता और वास्तुकला का बेहतरीन मिश्रण है और यह राज्य सरकार की ओर से भगवान श्री वाल्मीकि जी को विनम्र श्रद्धांजलि है।

32.78 करोड़ रुपए से 9 एकड़ में बना पैनोरमा

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पैनोरमा कॉम्प्लेक्स 9 एकड़ भूमि में बनाया गया है और इसकी निर्माण लागत 32.78 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि यह पैनोरमा भगवान श्री वाल्मीकि जी को समर्पित है और महाकाव्य के श्लोकों के साथ उनके जीवन की कहानी को दशार्ता है। यह आधुनिक संग्रहालय भगवान वाल्मीकि जी के जीवन और योगदान को प्रदर्शित करने के लिए तकनीक का उपयोग करता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पैनोरमा में कुल 14 गैलरी हैं, और प्रत्येक गैलरी भगवान श्री वाल्मीकि जी के जीवन और रामायण के विशेष पहलुओं को समर्पित है।

यह भी पढ़ें : Singer Neha Kakkar : सिंगर नेहा कक्कड़ को बुड्ढा दल की धमकी

पैनोरमा में शामिल हैं 14 गैलरियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 14 गैलरियों में स्वागत क्षेत्र, भगवान श्री वाल्मीकि जी के विशेष गुण, उनका जन्म और प्रारंभिक जीवन, आदि कवि (पहले कवि), पहला महाकाव्य, रामायण की रचना, रामायण की विशेषताएं, माता सीता और लव-कुश, योगेश्वर और संगीतेश्वर, संजीवनी विद्या के स्वामी, अश्वमेध यज्ञ, योग वशिष्ठ, भगवान वाल्मीकि जी नाम माला और उनके उपदेश शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गैलरियों के अलावा, पैनोरमा में आगंतुकों के अनुभव को समृद्ध करने के लिए कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिसमें एक कैफेटेरिया, स्मारिका दुकान, पुस्तकालय और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये सुविधाएं आगंतुकों के दौरे को और अधिक सुखद बनाएंगी।

यह भी पढ़ें : Punjab Crime News : पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम

यह भी पढ़ें : Punjab Political News : आप, कांग्रेस और भाजपा तीनों कर रहे पंचायत चुनाव जीत का दावा