Ayodhya Darshan : अयोध्या जी के दर्शन एवम् यात्रा समस्त जीवन का मनोरथ सिद्ध जैसा : संजय भाटिया

0
177
Ayodhya Darshan
  • अयोध्या एवं हम सबके राम ब्रह्मांड दर्शन के समान : सांसद
Aaj Samaj (आज समाज),yodhya Darshan,पानीपत : 2 मार्च पानीपत से प्रारंभ हुई अयोध्या जी के लिए राम दर्शन हेतु भ्रमण करने के लिए निकली राम भक्तों की टोलियों का जत्था पानीपत में यात्रियों के अपने मीठे अनुभवों के साथ विश्राम हुई। यात्रा की अगवाई करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया ने की थी। संसद इस यात्रा के साथ आम यात्रियों की तरह ही 2 मार्च को आस्था स्पेशल ट्रेन में ही निकले थे। यात्रा के दौरान सभी राम यात्रियों ने अपने-अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि ऐसी पहली यात्रा है, जिसमें राम भक्तों की टोलियां का रहने ठहरने खाने की व्यवस्था का बहुत अधिक ध्यान रखा गया। वहां पहुंचने के बाद राम भक्तों ने सरयू नदी में डुबकी लगाई एवं स्नान करने के बाद रामलाल के दर्शनों के लिए आतुर यात्रियों ने नवनिर्माणित मंदिर के लिए प्रस्थान किया।

सभी राम भक्त यात्रियों ने सांसद संजय भाटिया का विशेष आभार व्यक्त किया

इसके बाद यात्रियों ने हनुमानगढ़ी, कनक भवन, दशरथ भवन, कैकई भवन, रामघाट, आदि का भ्रमण किया और समूचे अयोध्या के अंदर जय श्री राम के उद्घोषों से मानो ऐसा प्रतीक हो रहा था, जैसे साक्षात रूप से राम लाल अयोध्या में राजतिलक करवा रहे हो। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया ने बताया कि सभी यात्री से कुशल एवं रोमांचित होकर अपनी यात्रा को विश्राम कर रहे हैं। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि जल्दी ही अयोध्या की एक-दो यात्राओं को ले जाया जाएगा, ताकि सभी राम भक्त इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन सके। सभी राम भक्त यात्रियों ने सांसद संजय भाटिया का विशेष आभार व्यक्त किया कि जिन्होंने इस पूरी यात्रा को संगठित करके सभी यात्रियों को रामलाल के दर्शन करवाएं। सभी यात्रियों की उत्तम व्यवस्था की जिम्मेवारी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की भट्ट ने सभी यात्रियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने मर्यादा में रहकर यात्रा को संगठित किया।

 

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook