Ram Bilas Sharma : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने नौ वर्षों के शासनकाल में अभूतपूर्व कार्य किए

0
160
Ram Bilas Sharma
Ram Bilas Sharma

Aaj Samaj (आज समाज), Ram Bilas Sharma, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
दौंगड़ा अहिर में रविवार को आयोजित विकसित भारत जन विश्वास रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि पिछले लगभग 9 वर्ष से अधिक के शासनकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनेक ऐतिहासिक फैसले किए हैं।

जिनकी बदौलत देश व प्रदेश मे आम जनमानस को लाभ पहुंचा है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लिया खड़ा किया, धारा 370, तीन तलाक, उज्ज्वला योजना सहित ऐसे अनेकों ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जिनकी बदौलत भारत एक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आकर खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा की सूखी धरती की प्यास बुझाने के लिए महेंद्रगढ़ की नहरो में पानी का समान बंटवारा करके अतिरिक्त पानी भाजपा शासन काल में दिया गया है।

जिससे यहां का किसान कुशल हुआ है ओर बेरोजगारों को योग्यता के आधार पर नौकरी देने के अलावा आम जन कल्याण के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने नौ वर्षों के शासनकाल में अभूतपूर्व कार्य किए है। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामविलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ की पावन धरा पर हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लव देव व प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का क्षेत्र की जनता की तरफ से स्वागत किया। उन्होने अपने संबोधन मे मुख्यमंत्री जी से दौंगड़ा को उपतहसील का दर्जा इसी सरकार मे देने की मांग भी की है।

हरियाणा भाजपा प्रभारी ओर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद विप्लब देव ने रामबिलास शर्मा को हरियाणा में भाजपा पार्टी का वट वृक्ष बताया तथा कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस मुकाम में पहुंचने में रामबिलास शर्मा का बहुत बड़ा योगदान है। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि वे जब युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष थे तो उन्हें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला था। रामबिलास शर्मा ने विकट से विकट स्थिति में भाजपा को मजबूती से खड़ा करने का कार्य किया है। आज प्रोफेसर रामबिलास शर्मा के संघर्ष की बदौलत भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में बहुत मजबूत स्थिति में है तथा तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बनेंगे।

यह भी पढ़ें  : Marriage Without Dowry : केवल एक रुपए का शगुन लेकर विवाह किया एडवोकेट बेटे का, कृषि वैज्ञानिक डा. पंवार ने स्थापित की मिसाल

यह भी पढ़ें  : Superintendent Of Police Shashank Kumar : पुलिस अधीक्षक ने की समस्याओं को लेकर पुलिस परिवारों के साथ बैठक

Connect With Us: Twitter Facebook