पाकिस्तान में Salman khan के लिए Rakhi sawant ने ढूंढी दुल्हनिया, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप!

0
102
पाकिस्तान में Salman khan के लिए Rakhi sawant ने ढूंढी दुल्हनिया, नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप!
आज समाज नई दिल्ली: Rakhi Sawant On Salman Khan Wedding: सलमान खान की शादी को लेकर दर्शक हमेशा उतावले रहते हैं। अफेयर के कई चर्चों के बावजूद भाईजान अब तक शादी के मंडप तक नहीं पहुंचे हैं। लेकिन अब राखी सावंत ने खुद सलमान के लिए दुल्हन ढूंढ ली है—वो भी पाकिस्तान से! चलिए आइये जानते हैं…

राखी सावंत ने चुनी ये दुल्हनिया

राखी सावंत ने हाल ही में खुलासा किया कि वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर को सलमान खान की दुल्हन बनते देखना चाहती हैं। राखी ने कहा— “सलमान भाई, मैंने भाभी चुन ली है, हानिया आमिर! वह बहुत प्यारी हैं, और मैं चाहती हूं कि वह बॉलीवुड में आएं और आपके साथ काम करें!”

अब वो दिन दूर नहीं जब… 

राखी ने बताया कि हनिया आमिर और दिलजीत दोसांझ एक साथ वीडियो कर रहे हैं, जो बॉलीवुड में उनकी एंट्री की शुरुआत हो सकती है। राखी ने आगे कहा— “अब वो दिन दूर नहीं जब हनिया सलमान खान की हीरोइन बनकर आएंगी। मैं खुद सलमान भाई से मिलकर हनिया के बारे में बात करूंगी!”

सलमान भाई, मैंने तो भाभी चुन ली: राखी 

राखी सावंत सिर्फ ऑन-स्क्रीन नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी सलमान और हनिया की शादी करवाना चाहती हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा—”सलमान भाई, मैंने तो भाभी चुन ली है, अब आपको हनिया से ही शादी करनी होगी।”