Rajasthan Budget 2024 : बजट से जनता को खुश करने की कोशिशें, लेकिन चुनौतियां बरकरार

0
133
Rajasthan Budget 2024 : बजट से जनता को खुश करने की कोशिशें, लेकिन चुनौतियां बरकरार
  • भजनलाल और दिया कुमारी के लिए अब होगी उपचुनाव की परीक्षा
  • लोकसभा चुनाव में तो फेल रहे

Rajasthan Budget 2024 | अजीत मेंदोला | जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने अपना पहला पूर्णकालिक बजट पेश कर जनता को खुश करने की पूरी कोशिश की है। फिर भी सवाल यही है कि जनता और कार्यकर्ता क्या इस बजट से खुश होंगे, क्योंकि बजट में आमजन को सीधे प्रभावित करने वाली कोई घोषणा नहीं की गई। सीएनजी के दाम तो कम किए गए लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम चुनावी घोषणा के बाद भी उस तरह से कम नहीं किए गए जिससे कोई संदेश जा सके।

कांग्रेस शासन की चिरंजीवी योजना, पुरानी पेंशन योजना, किसानों को बिजली बिलों में राहत मतलब सीधे असर डालती कोई घोषणा दिखी नहीं। पहला बजट जैसा होता है उसी तरह का है, घोषणाएं ही घोषणाएं। डेढ़ दशक बाद मुख्यमंत्री की जगह वित्त मंत्री के रूप में दिया कुमारी को बजट पेश करने का मौका जरूर मिला, लेकिन असली परीक्षा उनकी और सरकार की अब होगी।

सरकार गठन के बाद पहली परीक्षा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्तमंत्री दिया कुमारी बुरी तरह फेल हुए हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी 11 सीट हार गई। जिन सीटों पर जीत हुई, उनमें अंतर भी काफी कम रहा। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और दूसरे उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की फिलहाल राज्य की राजनीति में कोई गिनती है नहीं। जो कुछ हैं भजनलाल शर्मा और दिया कुमारी हैं। दोनों पहली बार अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

दोनों के बीच खींचतान की सुगबुगाहट भी है, क्योंकि दिया कुमारी के समर्थकों को उनके सीएम बनने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन बाजी भजनलाल शर्मा के हिस्से में आ गई। दोनों की चुनौती इस लिहाज से भी है कि अगर लोकसभा चुनाव वाले जैसे हालात बने रहे तो दोनों को बड़ी परेशानियां आएंगी। यूं भी उनको चुनौती देने वालों की लंबी सूची है।

अफसरशाही से पीड़ित हैं मंत्री—विधायक

मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके किरोड़ी लाल मीणा तो अपने आप में एक पार्टी हैं। जबकि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के समर्थक कुछ भी भूले नहीं है। सरकार में शामिल कई मंत्री अफसर शाही से पीड़ित हैं। सोशल इंजीनियरिंग को लेकर भी पार्टी बिखरी हुई है। यूं कह सकते हैं कि चुनौतियां ही चुनौतियां हैं। वह भी गैरों से ज्यादा अपनों की। दिल्ली अब उतनी ताकतवर नहीं रह गई कि एक दम से बड़े और कड़े फैसले कर ले।

उपचुनाव में होगी एक और परीक्षा

बजट के बाद अगली परीक्षा पांच उपचुनाव में होगी। देवली—उनियारा, खींवसर, दौसा, झुंझुनूं और चौरासी सीट पर भाजपा की असली परीक्षा होगी। इनमें एक भी सीट बीजेपी जीतती हुई नहीं दिखाई दे रही है। इन सीटों पर जब भी चुनाव होंगे इनका परिणाम सीएम भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के हिस्से में जाएगा। यदि उप चुनाव में जीतते हैं तो दिल्ली खुश होगा और हारे तो दूसरी परीक्षा में भी फेल माने जाएंगे।

दोनों नेताओं को सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि कार्यकर्ताओं और नेताओं को कैसे साधे। अफसर शाही पर कैसे अंकुश लगाया जाए। इनकी तो पांच सीटों पर परीक्षा होगी, लेकिन दिल्ली की भी अक्टूबर—नवंबर में बड़ी परीक्षा होनी है। राजस्थान से सटे हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव हैं। इन राज्यों के चुनाव परिणाम अगर ठीक ठाक रहे तो फिर राजस्थान में दिल्ली बड़ा आपरेशन करने से नहीं चूकेगा।

यह भी पढ़ें : Ambala News : गांव बाड़ा में योगा सेशन व कैंप आयोजित

यह भी पढ़ें : Ambala News : नगर परिषद ने किसके आदेशों पर रात को तोड़े थड़े : अतुल महाजन

यह भी पढ़ें : Ambala News : जनसंवाद कार्यक्रम से आम आदमी पार्टी को लोगो का आशीर्वाद : वरिंदर कपूर

यह भी पढ़ें : Ambala News : नशे से दूर रहने के साथ सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचने को किया जागरूक

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : समाधान शिविर में एसडीएम यश जालुका ने सुनी समस्याएं

यह भी पढ़ें : Ambala News : भजन मंडलियां लोक धुनों के जरिए जन-जन तक पहुंचा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

यह भी पढ़ें : Ambala News : पंडित मोहन लाल बड़ौली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर: संजय शर्मा

यह भी पढ़ें : Ambala News : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेडिकल कैंप का किया आयोजन

यह भी पढ़ें : Barara News : प्रशासन द्वारा लगाए गए समाधान शिविरों के आ रहे सकारात्मक परिणाम

यह भी पढ़ें : Ambala News : नूपुर के लिए आवेदन करने की अंतिम दिन 15 जुलाई

यह भी पढ़ें : Ambala News : प्रदेश में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है विशेष प्रचार अभियान

यह भी पढ़ें : Ambala News : राहगिरी के मंच पर शहर की छिपी हुई प्रतिभाएं दिखाएंगी अपना हुनर: डीसी डॉ. शालीन

यह भी पढ़ें :  Ambala News : शिव सेना हिन्द का शिष्टमण्डल निशांत शर्मा व दीपक शांडिल्य की अगुवाई में पंजाब के राज्यपाल से मिला

यह भी पढ़ें : Ambala News : बीजेपी शासनकाल में अपराध-भ्रष्टाचार चरम सीमा पर – चित्रा सरवारा