Raisins For Bad Cholesterol : भीगी हुई किशमिश के सेवन से घटाइए बैड कोलेस्ट्रॉल

0
74
Raisins For Bad Cholesterol

Raisins For Bad Cholesterol : गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसमें हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी शामिल है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमा हो जाता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसकी वजह से कोरोनरी आर्टरी डिजीज, स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने में कैसे फायदेमंद है भीगी हुई किशमिश

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए भीगी किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और खून को साफ करने में मदद मिलती है। साथ ही, इसमें गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने की क्षमता अधिक होती है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके नियमित सेवन लिवर और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

कैसे करें सेवन

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप रात भर पानी में भिगोई हुई किशमिश का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच किशमिश को एक गिलास पानी में रात भर भिगोकर छोड़ दें। सुबह खाली पेट इसके सेवन करें। इसके नियमित सेवन से काफी हद तक बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।