Punjab Weather Update : पंजाब के कई हिस्सों में बारिश, तापमान में आई गिरावट

0
17
पंजाब के कई हिस्सों में बारिश, तापमान में आई गिरावट
पंजाब के कई हिस्सों में बारिश, तापमान में आई गिरावट

Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पिछले करीब 45 दिन से गर्मी से जूझ रहे प्रदेश वासियों के लिए गुरुवार को बारिश राहत लेकर आई। मौसम विज्ञानिक इसे प्री मानसून बता रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में एक दो दिन में मानसून सक्रिय होगा। हालांकि गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का मानना है कि प्रदेश में अब लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं धान रोपाई का कार्य भी गति पकड़ेगा।

इन स्थानों पर हुई बारिश

पंजाब के जालंधर, होशियारपुर, बरनाला, पठानकोट और संगरूर के सुनाम समेत कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हुई है। कई जगह तेज बरसात से पानी सड़कों पर जमा हो गया। मौसम विभाग ने आज बारिश येलो अलर्ट भी जारी किया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी पूवार्नुमान है। बारिश का असर तापमान पर पड़ेगा। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

राजधानी चंडीगढ़ में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। ट्राईसिटी के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई है। लोग मौसम का मजा लेने के लिए सुखना लेक, बर्ड पार्क और रॉक गार्डन जैसे पर्यटन स्थलों पर पहुंचे हुए हैं। शहर में प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में 30 जून को मॉनसून दस्तक देगा। इस बार मॉनसून सीजन में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

SHARE