Haryana Weather Update: हरियाणा के फरीदाबाद, कैथल, नारनौल, हिसार और चरखी दादरी में हुई बारिश

0
149
Haryana Weather Update: हरियाणा के फरीदाबाद, कैथल, नारनौल, हिसार और चरखी दादरी में हुई बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा के फरीदाबाद, कैथल, नारनौल, हिसार और चरखी दादरी में हुई बारिश

बारिश होने के कारण तापमान में आई गिरावट
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के 5 जिलों में गत देर व आज सुबह से ही बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के जिन जिलों में बारिश हुई उनमें फरीदाबाद, कैथल, नारनौल, हिसार और चरखी दादरी शामिल है। वहीं मौसम विभाग ने कैथल, कलायत, नरवाना, गुलहा, पिहोवा, थानेसर में बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा करनाल, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव दिखेगा। पहाड़ों से ठंडी हवाएं प्रदेश में दोबारा एक्टिव हो सकती है। वहीं नमी बढ़ने से अल सुबह हल्की धुंध फिर से देखने को मिल सकती है। वहीं फरवरी के अंत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा राज्य में 21 फरवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

गेहूं की फसल को होगा फायदा

हरियाणा में बदले मौसम से गेहूं की फसल को फायदा होगा। वहीं लगातार बढ़ रहे दिन के तापमान से राहत मिली है। दिन के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। इसके अलावा बादलवाई छाने से रात्रि तापमान में उछाल देखने को मिला है। बता दें कि हरियाणा में कुछ दिनों से तापमान 25 डिग्री से ऊपर चल रहा था। फरीदाबाद में 3 दिन से तापमान 29 डिग्री से ऊपर चल रहा था।

ये भी पढ़ें  : हरियाणा में 15 मार्च से शुरू होगी सरसों की सरकारी खरीद