Haryana Weather News: हरियाणा के 7 जिलों में बारिश

0
209
हरियाणा के 7 जिलों में बारिश
हरियाणा के 7 जिलों में बारिश

हिसार में 6 साल का रिकॉर्ड टूटा, 8 सितंबर तक मौसम खराब
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के कई जिलों में मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक तेज बारिश हुई। हिसार में सितंबर में हुई बारिश का 6 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां सुबह 57 mm बारिश दर्ज की गई। इससे शहर के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सूबे में 8 सितंबर तक मानसून एक्टिव रहेगा। इसके बाद इसकी सक्रियता कम हो जाएगी। अभी तक 11 जिलों में सामान्य व 11 में सामान्य से कम बारिश हुई है। आज 4 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। सुबह चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर , भिवानी, महेंद्रगढ़ और पलवल के कुछ इलाकों में बारिश हुई। जीटी रोड बेल्ट पर लगने वाले जिलों में बादल छाए हुए हैं।

कहां, कितनी बारिश हुई

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 6 सितंबर तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद 8 तारीख तक जाते-जाते यह धीमा हो जाएगा। 24 घंटे के दौरान सिरसा के डबवाली में 80 मिलीमीटर, पानीपत में 7.2 मिलीमीटर, हिसार में 57 मिलीमीटर, यमुनानगर में 4.4 मिलीमीटर, झज्जर में 3.3 मिलीमीटर, अंबाला में 1.6 मिलीमीटर, 20 मिलीमीटर बारिश, भिवानी और फतेहाबाद में 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

मानसून सीजन में अब तक 305.2 MM बारिश

इस मानसून सीजन में 305.2 एमएम बारिश हुई है। अभी मानसून का कोटा पूरा होने में 105 मिलीमीटर की कमी है। मानसून अमूमन सितंबर के अंत तक विदा होता है। अभी कहीं-कहीं बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है , लेकिन अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम में आए इस बदलाव से दिन के पारे में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। चरखी दादरी में सबसे अधिक 36.1 डिग्री पारा आंका गया है।