Rain Heat Wave Alert: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र व उत्तर भारत में बारिश के अनुमान के बीच कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

0
248
Rain Heat Wave Alert
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र व उत्तर भारत में बारिश के अनुमान के बीच कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Rain Heat Wave Alert: हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की संभावना के बीच आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने का भी अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के उन शहरों की भी सूची जारी की है जहां तापमान 40 के पार पहुंच गया है। वहीं आईएमडी के अधिकारियों ने अगले 5 दिन में देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, राजस्थान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ जगहों भर भारी बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 अप्रैल को बारिश होने का अनुमान है। वहीं, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बिजली व तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

  • ओडिशा के बारीपदा में सबसे अधिक तापमान दर्ज

ज्यादातर राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी

आईएमडी के मुताबिक देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसके चलते लोगों का हाल-बेहाल है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ विभाग ने तापमान के 40 से ज्यादा पार करने वाले जिन शहरों की सूची जारी की है उनमें ओडिशा का बारीपदा सबसे ऊपर है। बारीपदा में सोमवार को अधिकतर तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के अकोला में 42.8, चंद्रपुर में 43.2 और ब्रह्मपुरी में 43.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र के गोंदिया का तापमान-42, अमरावती-42 और बंगाल के बांकुरा का 43.7 डिग्री और कोलकाता का 40 डिग्री तापमान दर्ज किया है।

राज्य सरकारों के लिए एडवाइजरी जारी

पश्चिम बंगाल के श्रीनिकेतन 17 अप्रैल को पारा 43.2 और पानागढ़ में 43 डिग्री रहा। दरअसल, अप्रैल शुरू होती गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया था। तापमान लगातार बढ़ता चला गया। केंद्र सरकार को भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकारों के लिए एडवाइजरी भी जारी करनी पड़ी है। कई राज्यों ने अपने यहां छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों और संस्थानों को बंद रखने या फिर समय बदलने लिए कहा है।

उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री वृद्धि की संभावना

आईएमडी ने उत्तर पश्चिमी भारत में अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना जताई है। अधिकारियों ने कहा है कि अगले 5 दिन में पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। साथ ही मध्य भारत में अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। वहीं, अगले तीन दिन में तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें : Same Sex Marriage: दक्षिण भारत के किसान और उत्तर भारत के बिजनेसमैन का भी नजरिया जानना होगा : सॉलिसिटर जनरल

Connect With Us: Twitter Facebook