Hisar News: हरियाणा के 7 जिलों में हुई बारिश, 1 फीट पानी भरा

0
124
हरियाणा के 7 जिलों में हुई बारिश, 1 फीट पानी भरा
हरियाणा के 7 जिलों में हुई बारिश, 1 फीट पानी भरा

Hisar News (आज समाज)हिसार: हरियाणा में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदल ली। सुबह-सुबह पानीपत, गोहाना, घरौंडा, अटेली, भिवानी, कोसली और सफीदों में बारिश हुई। जिससे कई जगह जलभराव हो गया। सड़कों और गलियों में एक फीट तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने हरियाणा में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल और जींद शामिल हैं। यहां आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब में आज सुबह 4 जिलों में बारिश हुई। आज मोहाली और अमृतसर में बारिश का अलर्ट है। उधर, हिमाचल के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है। इनमें ऊना, बिलासपुर, ?कांगड़ा, सोलन और सिरमौर शामिल हैं। हरियाणा और पंजाब दोनों जगह 31 जुलाई तक मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी। हालांकि मानसूनी हवाएं कमजोर रहने के कारण दोनों राज्यों के ज्यादातर इलाकों में बारिश नहीं हो पाई है। जिसके कारण उमस बनी हुई है। 31 जुलाई यानी आने वाला पूरे सप्ताह बारिश के आसार हैं।