Himachal Weather : प्रदेश में बारिश, बर्फबारी बनी परेशानी, 117 मार्ग बाधित

0
59
प्रदेश में बारिश, बर्फ बनी परेशानी, 117 मार्ग बाधित
प्रदेश में बारिश, बर्फ बनी परेशानी, 117 मार्ग बाधित

Himachal Weather (आज समाज), शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी ने एक बार फिर से लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राज्य के कई भागों में जहां बारिश के चलते लैंड स्लाइडिंग के चलते कई मार्ग बाधित हैं तो वहीं जनजातीय जिले किन्नौर के कल्पा, निचार और पूह खंड के अधिकांश ऊंचे इलाकों में शुक्रवार सुबह भी बर्फबारी हुई । दूसरी तरफ मौसम विभाग का कहना है कि खराब मौसम से प्रदेशवासियों को राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

आज भी प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई भागों में 19 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूवार्नुमान है। उधर, शुक्रवार सुबह 10 बजे तक राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से 117 सड़कें आवाजाही के लिए ठप रहीं। एक पुल भी क्षतिग्रस्त है। इसके अतिरिक्त 34 बिजली ट्रांसफार्मर व 11 जल आपूर्ति स्कीमें भी प्रभावित हैं। सबसे अधिक सड़के शिमला व मंडी जिले में प्रभावित हैं।

राज्य सरकार पहले ही जारी कर चुकी एडवाइजरी

प्रदेश सरकार ने मानसून को लेकर पहले ही एडवाइजरी जारी की हुई है। जिसमें बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को सुचेत करते हुए कहा गया है कि हिमाचल आने से पहले मौसम की जानकारी जरूरी लें और खराब मौसम में प्रदेश का रुख न करें। इसके साथ ही प्रदेश के लोगों को निचले स्थानों, नदियों, नालों और खड्डों से दूर रहने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही उन यातायात के लिए उन मार्गों का प्रयोग न करने की सलाह दी गई है जहां पर भूस्खलन की संभावना हो।