26 से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते गत दिनों मौसम परिवर्तनशील रहा। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई तो कुछ जगह हल्की ओलावृष्टि भी हुई। इससे प्रदेश का तापमान कुछ कम हुआ। इससे तापमान में 4.7 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे अब तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे गिर गया है। जालंधर और पठानकोट समेत कई जगहों पर ओले गिरे। वहीं मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इसके असर से 26 फरवरी को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है।
अमृतसर में सबसे ज्यादा बारिश
अमृतसर में सबसे अधिक 30.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई। इस कारण यहां के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर का अधिकतम तापमान केवल 15.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से सबसे अधिक 7.4 डिग्री नीचे रहा। पटियाला में 9.0 एमएम की बारिश, लुधियाना में 6.0 एमएम, फरीदकोट में 11.0 एमएम, होशियारपुर में 11.5 एमएम, मोगा में 7.5 एमएम, फिरोजपुर में 4.5 एमएम की बारिश प्रमुख तौर पर दर्ज की गई।
बठिंडा का तापमान सबसे कम
शुक्रवार को लुधियाना का पारा 22.2 डिग्री, पटियाला का 22.5 डिग्री, पठानकोट का 16.5 डिग्री और सबसे अधिक 25.1 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया। वहीं फरीदकोट का 19.5 डिग्री, गुरदासपुर का 23.3 डिग्री, फाजिल्का का 23.2 डिग्री, जालंधर का 19.1 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 4.5 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 10.2 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। अमृतसर का 13.2 डिग्री, लुधियाना का 12.6 डिग्री, पटियाला का 13.2 डिग्री, पठानकोट का 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें : Amritsar Crime News : अमृतसर सीआई ने 10 किलो हेरोइन पकड़ी
ये भी पढ़ें : Punjab CM News : पंजाब के पास अतिरिक्त पानी बिल्कुल नहीं : सीएम