Haryana Weather Update: हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट

0
77
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट

कई जिलों में सुबह से हो रही बूंदाबांदी
मौसम विभाग ने आंधी-ओलावृष्टि का भी जारी किया अलर्ट
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के कई जिलों में आज सुबह से सही हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में आज सुबह बारिश हुई उनमें पानीपत, जींद, झज्जर, सोनीपत, कुरुक्षेत्र व कैथल का कुछ इलाका शामिल है।

इसके अलावा महेंद्रगढ़ में बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में भी हलकी से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, प्रदेश में 1 मार्च तक बारिश हो सकती है। नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण बारिश की संभावना बनी है।

30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार चल सकती है हवाएं

वहीं, हरियाणा बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। तेज हवा और ओलावृष्टि से फसलों को खतरा बना हुआ है। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है।

किसानों को उठाना पड़ सकता है नुकसान

मौसम वैज्ञानियों की मानें तो इस समय गेहूं की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। यदि ऐसे में ओले गिरे तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही बारिश के बीच तेज हवाएं चलने से फसल गिर भी जाएगी, जिससे पैदावार पर असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : सीएम से की शंभू बॉर्डर खुलवाने की मांग