Chandigarh News: चंडीगढ़ में 16 अगस्त तक बारिश का अलर्ट

0
56
चंडीगढ़ में 16 अगस्त तक बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़ में 16 अगस्त तक बारिश का अलर्ट

Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में 16 अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, चंडीगढ़ में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है। इसके चलते कल दिन में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वह भी सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ में सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक हल्की बारिश की उम्मीद जताई थी। लेकिन बारिश नहीं हुई है। अभी सिर्फ बादल छाए हुए हैं। रविवार को हुई बारिश से पहले मानसून सीजन में बारिश में 45 से 55% की कमी थी। लेकिन रविवार को 24 घंटे में 124 मिमी बारिश के बाद सीजन में 19% की कमी है। चंडीगढ़ में अब तक 469 मिमी बारिश हो चुकी है। आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना है। जिससे यह कमी पूरी हो जाएगी। मंगलवार देर रात भी शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। जिसका डेटा आना अभी बाकी है। मौसम विभाग ने कल पंचकूला में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह मोहाली में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार आज चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 15 अगस्त को इस तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन 16 अगस्त के लिए तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।