Haryana-Punjab Weather News: हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

0
18
हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़-पंजाब में 13 जगह हीटवेव चलेगी
Haryana News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में आज मौसम विभाग ने 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार शामिल हैं। अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं। सुबह जींद, सफीदों, जुलाना, बरवाला, हांसी, नारनौंद, भिवानी, मुंढाल, बवानीखेड़ा, तोशम, राजौंद, महम, लाखनमाजरा, कलानौर, कोसली, चरखी दादरी और झज्जर के कुछ स्थानों पर बारिश हुई। वहीं हिसार के मटका चौक् स्थित पौधों की नर्सरी पर बिजली गिर गई। इसके बाद वहां लगे पेड़ में भीषण आग लग गई। इसके अलावा, वहां रखे गमले भी टूट गए। वहीं पंजाब में लगातार दूसरे दिन 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। इनमें गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, लुधियाना और संगरूर शामिल हैं। कल 27 जून से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बारिश और तेज हवा चलने की वजह से हरियाणा का औसतन तापमान 1.4 डिग्री तक गिरा है, जबकि पंजाब के औसतन तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में बदलाव देखने को नहीं मिला है। यहां तापमान 40 डिग्री के आसपास है। वहीं हिमाचल के मध्यम और ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। पंजाब में 27 जून तक छिटपुट, 28-29 जून को कुछ और 30 जून-1 जुलाई को अधिकतर जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। हरियाणा में आज छिटपुट, 27 जून को कुछ स्थानों पर, 28-29 जून को कई और 30 जून व 1 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में 27 से 29 जून तक तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश आ सकती है।

हिमाचल के मध्य व ऊपरी इलाकों में आज भी बारिश

हिमाचल के कसौली 58.6, पांवटा साहिब 42.0, नाहन 34.2, धर्मपुर 27.4, नाहन एडब्ल्यूएस 25.5, पच्छाद 24.0, मंडी 15.8, सुंदरनगर 15.2, अर्की 15.0, कटौला 14.4, मनाली 10.0, रेनुका/दाधौ 9.2, सोलन 6.2, गोहर 5.0, शिमला एयरो 5.0, जोगिंदरनगर 4.0, पंडोह 4.0, कंडाघाट 4.0 टट बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मध्य व ऊपरी इलाकों में आज भी बारिश रहने का अनुमान है। जबकि निचले इलाकों में मौसम खुश्क रह सकता है।

देश में मानसून की स्थिति

दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों, गुजरात राज्य, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब के उत्तरी हिस्से और हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में 30 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।

SHARE