Haryana Weather News: हरियाणा के 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

0
60
हरियाणा के 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
हरियाणा के 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

Chandigarh (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के 7 जिलों में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 2 दिन मौसम में बदलता रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बूंदाबांदी हो सकती है। मानसूनी हवाएं सक्रिय होने पर उत्तर और दक्षिण हरियाणा के जिलों में बारिश की संभावना है। पश्चिमी हरियाणा के जिलों में भी छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। प्रदेश में मानसूनी हवाएं सक्रिय होने के साथ ही हिसार समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। इसके साथ ही 22 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। प्रदेश के पांच जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश के जिलों में हुई बारिश से फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। धान की फसलों को पानी की जरूरत है। अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश होने से किसानों की पानी की जरूरत पूरी हो रही है। मंगलवार को हिसार के अलावा प्रदेश में फतेहाबाद, झज्जर, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, करनाल, महेंद्रगढ़, पंचकूला जिलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई।

अगस्त में 33% अधिक बारिश

कटऊ के अनुसार, अगस्त महीने में ही राज्य में 33% अधिक बारिश हुई है। इसमें यमुनानगर, पंचकूला, पलवल, कैथल, फरीदाबाद में सामान्य से कम बारिश हुई। जबकि, अगस्त के 20 दिनों में राज्य में 101.8 मिमी सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 135.6 मिमी बारिश हुई है। तापमान में गिरावट राज्य में हुई बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में रात का तापमान जहां 26-27 डिग्री के आसपास है, वहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।