Haryana Weather News: हरियाणा के 30 शहरों में बारिश का अलर्ट

0
52
हरियाणा के 30 शहरों में बारिश का अलर्ट
हरियाणा के 30 शहरों में बारिश का अलर्ट

2 दिन तक खराब रहेगा मौसम, सोनीपत और महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा बरसात
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून फिर एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए 30 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसमें भिवानी, तोशम, रोहतक, भसवानी, बवानीखेड़ा, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, नाथूसरी, फतेहाबाद, मेहम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, कैथल, नरवाना, टोहाना, कलायत, रतिया, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा, नारायणगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने 20 और 21 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश सोनीपत और महेंद्रगढ़ जिले में हुई है। हरियाणा के 7 जिले ऐसे रहे जहां 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश सोनीपत और महेंद्रगढ़ में हुई, जहां 15-15टट बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अंबाला और करनाल में 13 एमएम, कुरुक्षेत्र में 4 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा पानीपत और जींद में भी हल्की बारिश हुई।

अगस्त में मेहरबान मानसून

हरियाणा के 22 जिलों में अगस्त में अभी तक सामान्य से 42% अधिक बारिश हुई है। अभी तक सभी जगह 53.9 एमएम बारिश होनी थी, लेकिन इन दिनों में 76.7 एमएम बारिश हो चुकी है। इनमें फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, पलवल, पंचकूला, पानीपत में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं हरियाणा में जुलाई में इस बार 5 सालों में सबसे कम बारिश हुई है। 2018 में 549 mm, 2019 में 244 mm, 2020 में 440.6 mm, 2021 में 668.1 mm, 2022 में 472 mm, 2023 में 390 mm और 2024 में 97.9 mm ही बारिश रिकॉर्ड की गई है।