Haryana Weather News: हरियाणा के 2 जिलों में बारिश का अलर्ट

0
84
हरियाणा के 2 जिलों में बारिश का अलर्ट
हरियाणा के 2 जिलों में बारिश का अलर्ट

रोहतक में जलभराव, तापमान में 1.5 डिग्री गिरा
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में अगस्त महीने में 33 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को करनाल और यमुनानगर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 4 जिले ऐसे हैं जहां बारिश नहीं होगी। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार शामिल हैं। यहां आज मानसून सक्रिय नहीं होगा। पिछले 24 घंटे में 5 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश रोहतक में हुई, जहां 2.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। सिरसा में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। पानीपत में 1.0, करनाल और कुरुक्षेत्र में भी 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

16 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई

हरियाणा के 16 जिलों में मानसून की बारिश सामान्य से कम हुई है। कैथल, करनाल और पंचकूला जिले तो ऐसे हैं, जहां सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हो पाई। हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक जिलों में सामान्य से 30 प्रतिशत से भी कम बारिश हो पाई है। महेंद्रगढ़ और नूंह जिलों में जमकर बादल बरसे हैं। नूंह में सामान्य से 63 प्रतिशत और महेंद्रगढ़ जिले में सामान्य से 51 प्रतिशत तक अधिक बारिश दर्ज की गई है।