Haryana Weather News: हरियाणा में आज फिर बारिश

0
217
Haryana Weather News: हरियाणा में आज फिर बारिश
Haryana Weather News: हरियाणा में आज फिर बारिश

बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: गत दिवस हुई हल्की बारिश व तेज ठंडी हवाओं ने हरियाणा में ठंड बढ़ा दी है। 24 घंटे के दौरान सूबे के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आज फिर से हरियाणा के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से देर रात कई शहरों में बारिश और गहरी धुंध के साथ 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 10 से 13 दिसंबर तक मौसम खुश्क रहने के आसार हैं। उत्तरी व पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में और कमी आएगी। इस दौरान कुछ इलाकों में सुबह धुंध की संभावना बनेगी। मौसम में हुए इस बदलाव का असर सूबे के प्रदूषण में भी देखने को मिला। सुबह सात बजे के आंकड़ों के अनुसार सभी जिलों का एक्यूआई 200 से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

इन छह जिलों में हुई बारिश

सूबे में रविवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिले। वेस्टर्न डिस्टर्ब से बदले मौसम के कारण हरियाणा के पंचकूला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और अंबाला जिलों में बादलों की आवाजाही के बीच गरज के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं पश्चिमी हरियाणा, पश्चिमी पंजाब, दिल्ली और यमुना बेल्ट पर अब नए बादल छाए रहे। जिसके चलते आज भी पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में गरज के साथ हल्की से भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : मैदानों में बारिश, पहाड़ों में गिरी बर्फ