Himachal Political News : राहुल की लोकप्रियता से बौखलाए भाजपा नेता : सीएम

0
22
Himachal Political News : राहुल की लोकप्रियता से बौखलाए भाजपा नेता : सीएम
Himachal Political News : राहुल की लोकप्रियता से बौखलाए भाजपा नेता : सीएम

कहा, राहुल गांधी के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे

Himachal Political News (आज समाज), शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा नेता राहुल गांधी की लोकप्रियता से बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की राजनीति में राहुल गांधी का कद तेजी से बढ़ रहा है। इस बार के लोकसभा परिणाम इसका ताजा उदाहरण है। इसी के चलते भाजपा किसी भी तरह से राहुल गांधी को रोकना चाहती है। जिसके लिए पार्टी ने अपने कुछ नेताओं को विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंप दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी उन्हीं में से एक हैं।

बिट्टू का राहुल गांधी पर बयान अर्मादित

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत बिट्टू के राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। सुक्खू ने बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि रवनीत बिट्टू कुर्सी बचाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। कहा कि छुटभैये नेताओं से भाजपा इस तरह की भाषा बुलवा रही है। बिट्टू जब कांग्रेस पार्टी में थे तो राहुल गांधी का गुणगान करते थे।

सुक्खू ने कहा कि भाजपा अपने छुटभैये नेताओं से उनके (राहुल गांधी) खिलाफ टिप्पणी करवा रही है। रवनीत सिंह बिट्टू जब पंजाब में कांग्रेस से सांसद थे, तब राहुल गांधी की तारीफ में कसीदे कसते थे। अब वह सांसद न होते हुए भी भाजपा सरकार में मंत्री बन गए हैं।

लोगों की परेशानी को समझते हैं राहुल

सीएम ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले कुछ समय में पूरे देश में लंबी यात्राएं की। इस दौरान व न केवल आम लोगों से मिले बल्कि उन्होंने लोगों की परेशानी और मुश्किलों को नजदीक से जाना। अब राहुल गांधी चाहते हैं कि लोगों की परेशानियों का हल निकले लेकिन भाजपा नहीं चाहती की राहुल गांधी अपने मकसद में कामयाब हों।

ये भी पढ़ें : Himachal News : प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रहे सीएम : बिंदल

ये भी पढ़ें : Himachal Weather : फिर बिगड़ा मौसम, अब 24 तक बारिश का दौर