Rahul Gandhi: बतौर प्रतिपक्ष नेता सरकार को घेरते नजर आएंगे राहुल गांधी, होती हैं बड़ी जिम्मेदारियां

0
70
Rahul Gandhi बतौर प्रतिपक्ष नेता सरकार को घेरते नजर आएंगे राहुल गांधी, होती हैं बड़ी जिम्मेदारियां
Rahul Gandhi: बतौर प्रतिपक्ष नेता सरकार को घेरते नजर आएंगे राहुल गांधी, होती हैं बड़ी जिम्मेदारियां

Opposition Leader In Lok Sabha, (आज समाज), नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी सरकार को घेरते नजर आएंगे। गौरतलब है कि पार्टी ने राहुल को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार राहुल सदन में नेता प्रतिपक्ष बने हैं। बुधवार को ध्वनिमत के साथ ओम बिरला को लोकसभा का स्पीकर चुन लिया गया। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल ने ओम बिरला को स्पीकर की कुर्सी पर बैठाया।

नेता प्रतिपक्ष के लिए 54 सीटों पर जीत जरूरी

बीते दस साल से सरकार के सामने किसी पार्टी को 10 फीसदी सीटें न मिलने के चलते नेता प्रतिपक्ष का पद खाली था। इस बार कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन कर 99 सीटों पर जीत दर्ज की। सदन में नेता प्रतिपक्ष का पद लेने के लिए 54 सीटों पर जीत दर्ज करना बहुत ही जरूरी है। भारतीय लोकतंत्र में नेता प्रतिपक्ष का पद बहुत ही शक्तिशाली होता है, जिसकी कई सरकारी महकमों में दखलंदाजी भी होती है। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री की तरह सुख सुविधाएं और सैलरी भी मिलती है।

नेता प्रतिपक्ष पद के क्या मायने

राहुल गांधी जब से नेता प्रतिपक्ष बने तभी से लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस पद के क्या मायने होते हैं। क्या आपको पता नहीं सदन में यह पद बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है। दरअसल नेता प्रतिपक्ष विपक्ष का दायित्व निभाने के साथ ही कई संयुक्त संसदीय पैनलों और चयन समितियों का भी हिस्सा रहता है।

इसमें सीबीआई के निदेशक, सेंट्रल विजिलेंस कमिश्नर, भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, मुख्य सूचना आयुक्त, लोकायुक्त और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों को चुनने वाली समितियों में भी शामिल रहना होता है। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी का इन फैसलों में काफी दखल वे रहती है। वे लगातार एजेंसियों का दुरुपयोग करने के लिए मोदी सरकार पर हमलावर रहते हैं।

सैलरी भी इतनी मिलती है कि सुनकर रह जाएंगे हैरान

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष का पद ऐसा है जिसकी कई जिम्मेदारियां होती हैं। इस पद को संभालने वाले सदस्य को एक केंद्रीय मंत्री के बराबर सैलरी मिलती है। उसी के अनुरूप भत्ते और अन्?य सुविधाएं भी मिल जाती हैं। नेता प्रतिपक्ष को हर महीने 3.30 लाख रुपये की सैलेरी मिल जाती है। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री के आवास के स्?तर का बंगला भी प्रोवाइड कराया जाता है। इसके साथ ही गाड़ी मय ड्राइवर की सुविधा भी उपलब्?ध कराई जाती है जिम्?मेदारी निभाने के लिए 14 लोगों का स्टाफ भी दिया जाता है।