Rafi Night Organized in Karnal : करनाल में 23 जुलाई को गूंजेंगे रफी़ के नग़मे 

0
348
करनाल में पिछले 22 वर्षों से रफी नाइट का आयोजन
करनाल में पिछले 22 वर्षों से रफी नाइट का आयोजन
Aaj Samaj (आज समाज),Rafi Night Organized in Karnal, 15 जुलाई, इशिका ठाकुर  : करनाल में पिछले 22 वर्षों से रफी नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 23 जुलाई को 23वीं रफी नाइट का आयोजन शाम 5:00 बजे करनाल के डॉ मंगलसेन ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ इंडिया औऱ नव चेतन मंच द्वारा किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में पद्मश्री मोहम्मद रफी के बेटे तथा बॉलीवुड सेलेब्रिटी शाहिद रफी़ और प्लेबैक सिंगर उषा तिमोथी अपनी आवाज के जादूगर जलवा बिखेरेंगे। यह कार्यक्रम पदम् विभूषण संगीत सम्राट पंडित जसराज जी को समर्पित किया गया है, जिसमें स्थानीय कलाकारों के अतिरिक्त हरियाणा के विभिन्न शहरों के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे !
इस कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए वॉयस ऑफ इंडिया के अध्यक्ष  डॉ कृष्ण अरोड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रबंधन नव चेतना मंच के समन्वयक एस पी चौहान संभालेंगे  तथा संगीत का सारा आयोजन डॉक्टर कृष्ण अरोड़ा और उनकी टीम संभालेगी। वॉइस ऑफ इंडिया ट्रस्ट की कोर टीम और सभी सदस्य कार्यक्रम में अपनी अपनी भूमिका का निर्वाहन करेंगे। कार्यक्रम में करनाल की सभी समान्नित संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे। नव चेतना मंच के संयोजक एस पी चौहान ने बताया कि सांसद संजय भाटिया ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आने की सहमति दी है। घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
इनके इलावा , मेयर रेणु बाला गुप्ता, उद्योगपति ब्रिज गुप्ता , मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकर जगमोहन आनंद, मुख्य मंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला , भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा भी कार्यक्रम उपस्थित होंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम के लिए करनाल तथा पानीपत जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी निमंत्रण भेजा गया है।
कार्यक्रम की अधिक जानकारी देते हुए महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि रफ़ी आशा लता के गीत कभी पुराने नही होते। आज युवा वर्ग बड़े टीवी चैनल में पुराने गीत ही गॉ के सिक्का जमा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम में न केवल संगीत के विद्यार्थी , अपितु व्यवसायी , डॉक्टर भी अपनी प्रस्तुति देंगे।  इस अवसर पर  एस पी चौहान,  डॉ कृष्ण अरोड़ा, कोर सदस्य रेखा सुखीजा , अशोक महेंद्रु , राकेश सचदेव और नरेंद्र अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : MP Deepender Hooda : बाढग़्रस्त क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सरकार पर जमकर निशाना साधा

यह भी पढ़ें : Employees Cricket Club : एम्प्लाइज इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Connect With Us: Twitter Facebook