Radhika Merchant In Gold Thread Decorated Lehenga, (आज समाज), मुंबई: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ पिछले कल यानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गईं। इस खास मौके पर राधिका ने असली सोने के धागे से सजा खूबसूरत लाल रंग का लहंगा पहना था और दुल्हनिया के लुक में वह चांद सी खूबसूरत लग रही थीं। राधिका के विदाई लुक की शानदार तस्वीरें हर कोई देखता रह जा रहा है। फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने लहंगा तैयार करवाया था।
भारी और खूबसूरत ज्वेलरी

राधिका ने अपनी विदाई लुक के लिए भारी और खूबसूरत ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें नेकलेस, इयररिंग्स, मांगटीका और चूड़ियां शामिल थीं। ज्वेलरी का सेलेक्शन काफी सावधानी से किया गया था, जो उनके लहंगे के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था। राधिका का इंडियन क्राफ्ट और टेक्सटाइल में काफी इंट्रेस्ट है और ये उनके रॉयल आउटफिट में यह दिख भी रहा था। अपनी विदाई में उन्होंने लहंगे के साथ असली सोने के करचोबी काम किया हुआ ब्लाउज पेयर किया था जो पारंपरिक आभो और कच्छ, गुजरात की समृद्ध टेक्सटाइल से प्रेरित है।
मेकअप नेचुरल और ग्लोइंग

राधिका का मेकअप नेचुरल और ग्लोइंग था, जिसमें उन्होंने हल्के फाउंडेशन, ब्लश और न्यूड लिपस्टिक का उपयोग किया था। इस तरह ओवर आल लुक में वे किसी रानी जैसी दिख रही थीं।
बालों को पारंपरिक जूड़े में सजाया
राधिका ने अपने बालों को पारंपरिक जूड़े में सजाया था और फूलों का गजरा भी लगाया था। इस हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया।
बनारसी ब्रोकेड का दुपट्टा
राधिका ने खूबसूरत लहंगे के साथ बनारसी ब्रोकेड का दुपट्टा पेयर किया था, जिसके साथ रेड और गोल्डन रंगों को टीमअप किया था। ओवर आॅल राधिका ने अपने इस खूबसूरत विदाई लुक से एक बार फिर लोगों को इम्प्रेस कर दिया।