CM ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के पुरषोत्तमपुरा बाग से सांसद खेल स्पर्धा की मैराथन को दिखाई हरी झंडी 

0
393
 Purshottampura Bagh of Brahmasarovar in Kurukshetra
 Purshottampura Bagh of Brahmasarovar in Kurukshetra

इशिका ठाकुर,Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सांसद खेल स्पर्धा की मैराथन दौड़ को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिखाई हरी झंडी व खुद भी दौड़े मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री बोले खेल हमें अच्छी प्रतिस्पर्धा और संगठन शक्ति सिखाते हैं।

80 वर्ष की उम्र में भी मिल्खा सिंह दौड़ते थे

 Purshottampura Bagh of Brahmasarovar in Kurukshetra
Purshottampura Bagh of Brahmasarovar in Kurukshetra

मुख्यमंत्री ने कहा कि 80 वर्ष की उम्र में भी मिल्खा सिंह दौड़ते थे युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के पुरषोत्तमपुरा बाग से सांसद खेल स्पर्धा की मैराथन को दिखाई हरी झंडी। मैराथन में हजारो प्रतिभागी शामिल हुए। इसी कार्यक्रम से ही खेलों इंडिया का थीम सांग भी मुख्यमंत्री ने लांच किया। युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र और कैथल के युवाओं के लिए अहम दिन है जो आज मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। खेल अच्छी प्रतिस्पर्धा और संगठन शक्ति सिखाते हैं व निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शब्द को उल्टा करें तो वायु, दोनों ही सही दिशा ओर गति से बढ़े तो दोनों लाभदायक हैं।

आओ देश के लिए काम करें और मिलकर आगे बढ़े ये संदेश आज लेकर जाए। मुख्यमंत्री ने युवाओं को संदेश दिया कि खेलों के साथ-साथ तकनीक से जुड़ना होगा, हमें सक्षम और सार्थक बनना होगा। मिल्खा सिंह का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 80 वर्ष की उम्र में भी मिल्खा सिंह दौड़ते थे।

ये भी पढ़ें: आशु राणा बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लुधियाना इकाई अध्यक्ष

मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं भी दौड़े

 Purshottampura Bagh of Brahmasarovar in Kurukshetra
Purshottampura Bagh of Brahmasarovar in Kurukshetra

मिल्खा सिंह जी से प्रेरणा लेनी होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हरियाणा खेलों इंडिया की मेजबानी करेगा। मैराथन को हरी झंडी देने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं भी दौड़े। इस दौरान खेल मंत्री संदीप सिंह, राज्य मंत्री कमलेश ढांडा व सांसद नायब सैनी भी मौजूद रहे। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की फिट इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन से संदेश दिया गया है कि अपने आप को फिट रखें।

खिलाडिय़ों पर पूरे देश के नागरिकों को नाज

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखाने और युवा पीढ़ी की ताकत का सदुपयोग करने के उदेश्य से ही सरकार का पूरा फोकस खेलों पर है। इस युवा पीढ़ी के जोश और उमंग के कारण ही देश में सबसे ज्यादा पदक प्रदेश के खिलाडिय़ों ने जीते है। इन खिलाडिय़ों पर हरियाणा ही नहीं पूरे देश के नागरिकों को नाज है। इस युवा पीढ़ी को खेलों की तरफ आकर्षित करने के लिए ही सांसद खेल स्पर्धाओं जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन स्पर्धाओं के बाद प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आगाज भी 4 जून को हो जाएगा। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र सांसद माया सिंह सैनी, खेल मंत्री संदीप सिंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, विधायक सुभाष सुधा के प्रतिनिधि साहिल सुधा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पुलिस अधीक्षक व कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

 Purshottampura Bagh of Brahmasarovar in Kurukshetra
Purshottampura Bagh of Brahmasarovar in Kurukshetra

इस मौके पुलिस अधीक्षक डा.अंशु सिंगला, केयूके के कुलपति डा. सोमनाथ सचदेवा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं खेल आयोजन कमेटी के अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सांसद कार्यालय के प्रभारी एवं संयोजक कैलाश सैनी, रविन्द्र सांगवान, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कावतरा के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : BGMI के 15 मई 2022 के कोड्स को करें रिडीम और पाएं शानदार रिवार्ड्स

ये भी पढ़ें : आज रोहतक में पूरे हरियाणा से आए बेरोजगार युवाओं की एक बैठक हुई, जिसमें ‘बेरोजगारी के खिलाफ मोर्चा’ का गठन किया गया।

ये भी पढ़ें :  4 लोगों की हुई सड़क हादसे में मौत

Connect With Us : Twitter Facebook