रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, प्रदेश के किसानों पर 1.04 लाख करोड़ रुपए कर्ज
Punjab Breaking News(आज समाज), चंडीगढ़। बीते रोज देश की संसद में वित्त मंत्री द्वारा एक ऐसी रिपोर्ट पेश की गई जिसमें पंजाब के किसानों की बदहाली खुलकर सामने आई। दरअसल पंजाब में ऐसे कई किसान है जोकि कर्ज के बोझ के तले दबे हुए है और कई बार तो किसान कर्ज से तंग आकर आत्महत्या जैसे कदम तक उठाने को मजबूर हो जाते है।
अकसर किसानों को ,खेती के लिए बैंकों से कर्ज लेना पड़ता है ताकि फसल अच्छी होने के बाद उस कर्ज को चुका सकें। लेकिन कई बार मौसम की मार या दूसरे कारणों की वजह से किसान ऐसा नहीं कर पाता है। इसी का कारण है कि पंजाब के काफी किसान कर्ज के बोझ के तले दबे हुए है। किसानों पर कर्ज को लेकर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आरबीआई की एक रिपोर्ट को पेश किया गया। यह रिपोर्ट किसानों पर व्यावसायिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंकों के कर्ज को लेकर है।
प्रदेश के 38.37 लाख किसान बैंकों के कर्जदार
इसके अनुसार पंजाब के 38.37 लाख किसान कर्ज के बोझ में दबे हुए हैं। इनके उपर विभिन्न बैंकों का करीब 1.04 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। प्रदेश का किसान इस कर्ज को अपनी खराब वित्तीय हालत की वजह से चुका नहीं पा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार व्यावसायिक बैंकों का कर्ज चुकाने में पंजाब ही नहीं बल्कि कई दूसरे राज्यों के किसान भी आगे है। व्यावसायिक बैंकों का पंजाब के 23.28 लाख किसानों पर 85 हजार 460 करोड़ रुपये का कर्ज है।
किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा
पंजाब के 11.94 लाख किसानों पर सहकारी बैंकों का 10 हजार 21 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसी तरह पंजाब के 3.15 लाख किसानों पर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का 8 हजार 583 करोड़ रुपये कर्ज खड़ा है, जिसे चुकाने में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र के साथ ही राज्य सरकार के सामने भी किसानों पर पड़े इस कर्ज के बोझ को कम करना सबसे बड़ी चुनौती है।
ये भी पढ़ें : Punjab News Update : लोगों को पारदर्शी सेवाएं मुहैया करवाएं : मुंडियां
ये भी पढ़ें : Punjab Farmer Protest : 12 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर होगी महापंचायत