Punjab News:नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर पंजाब यूथ कांग्रेंस का रोष प्रदर्शन

0
129
नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर पंजाब यूथ कांग्रेंस का रोष प्रदर्शन
नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर पंजाब यूथ कांग्रेंस का रोष प्रदर्शन

चंडीगढ़ (आज समाज)। पंजाब यूथ कांग्रेंस की ओर से नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन किया गया है। यह प्रदर्शन यूथ कांग्रेस प्रधान की अगुवाई में हुआ है। यूथ कांग्रेस के नेताओं को पंजाब यूनिवर्सिटी के गेट पर पुलिस ने रोक दिया था। उनका कहना था कि वह यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में पहुंचे पंजाब के गवर्नर बीएल पुरोहित से मुलाकात करना चाहते है।

साथ ही उन्हें बताना चाहते कि शिक्षा की गुणवत्ता से खिलवाड़ न हो। जिस तरह पेपर लीक हो रहे है। उस हिसाब से वह फर्जी डिग्रियां बांट रहे हैं। युवाओं व देश का नुकसान हो रहा है। कांग्रेस नेता व समर्थक सुबह ही चंडीगढ़ पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस की तरफ से वहां पर सुरक्षा पहरा मजबूत कर दिया गया था। कांग्रेस नेता पंजाब यूनिवर्सिटी में पहुंचे पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक से मुलाकात की मांग पर अड़े थे।

इस दौरान पहले उन्होंने यूनिवर्सिटी तक मार्च •ाी निकाला। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि परीक्षा में हुई धांधली से युवाओं का कैरियर खराब हो गया है। अब वह समय आ गया है जब पीजीआई में लोग जान बचाने के लिए नहीं गंवाने के लिए आंएगे। क्योंकि यहां पर फर्जी डिग्री वाले डाक्टर बैठे होंगे। वह लोगों का इलाज तो नहीं कर पाएंगे। नीट परीक्षा को लेकर पंजाब कांग्रेस शुरू से ही आक्रामक है।

कांग्रेस का यह तीसरा बड़ा प्रदर्शन है। इससे पहले पंजाब कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस •ावन के बाहर प्रदर्शन किया गया था। इसमें सारे विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और वर्कर शामिल हुए थे। इसके बाद एनएसयूआई की तरफ से प्रदर्शन किया गया। जबकि आज पंजाब यूथ कांग्रेस की तरफ से प्रदर्शन किया गया।