Ludhiana News : लुधियाना पुलिस अधिकारियों के साथ आज बैठक करेगा पंजाब राज्य महिला आयोग

0
35
लुधियाना पुलिस अधिकारियों के साथ आज बैठक करेगा पंजाब राज्य महिला आयोग
लुधियाना पुलिस अधिकारियों के साथ आज बैठक करेगा पंजाब राज्य महिला आयोग

Ludhiana News (आज समाज) चंडीगढ़/लुधियाना: पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से आज लुधियाना के पुलिस अधिकारियों के साथ विशेष बैठक करेंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें न्याय दिलाने के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, उनकी समस्याओं को जानने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लुधियाना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की जाएगी।

अध्यक्ष  राज लाली गिल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद वे लुधियाना की महिला जेल में बंद कैदियों से भी मुलाकात करेंगी। उन्होंने कहा कि जेल में बंद महिला कैदियों के अधिकारों की पूरी तरह से सु रक्षा की जाएगी और यदि किसी महिला को कोई समस्या है तो उसका उचित समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।