Punjab Budget 2025-26 : पंजाब का दो लाख 36 हजार करोड़ का बजट पेश

0
114
Punjab Budget 2025-26 : पंजाब का दो लाख 36 हजार करोड़ का बजट पेश
Punjab Budget 2025-26 : पंजाब का दो लाख 36 हजार करोड़ का बजट पेश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा कर रहे विधानसभा में बजट पेश

Punjab Budget 2025-26 (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर रहे हैं। इस बार प्रदेश सरकार ने बजट का थीम बदलता पंजाब रखा है और वित्त मंत्री इस बार बदलते पंजाब के लिए दो लाख 36 हजार 80 करोड़ का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ने इस दौरान विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष टैक्स राजस्व में सरकार को 14 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

इस बार प्रदेश की बदली तस्वीर

वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश की तस्वीर बदलने की कोशिश में लगातार जुटी हुई है। इसी के चलते यह बजट पिछले तीन सालों में प्रदेश की बदली तस्वीर पेश करेगा। चीमा ने कहा कि मान सरकार ने आर्थिक पक्ष से कमजोर पंजाब को आर्थिक पक्ष पर मजबूत पंजाब बनाने का काम किया। देश में पंजाब प्रति व्यक्ति आय में 15वें स्थान पर पहुंचा।

खेलों को बढ़ावा देगी सरकार

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य खेलों के क्षेत्र में प्रदेश को उसकी पुरानी शान बहाल कराना है। इसके लिए खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर गांव में खेल के मैदान और इनडोर जिम होंगे। तरनतारन में 87 खेल के मैदान पहले ही बनाए जा चुके हैं। बजट में सरकार ने खेल विभाग के लिए 979 करोड़ के बजट का प्रावधान किया। गांवों में प्रसिद्ध खेलों के मैदान बनाए जाएंगे। इन खेलों की निशानदेही की गई है।

पंजाब में ड्रग्स सेंसेज कराएगी सरकार

सरकार पंजाब में ड्रग्स सेंसेज कराएगी। इस पर डेढ़ सौ करोड़ खर्च करेगी। एंटी ड्रोन प्रणाली के लिए बोर्डर पर 110 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया गया है। चीमा ने कहा कि अकाली दल व कांग्रेस ने पंजाब को नशे में धोखा और जोड़ता पंजाब बनाने का काम किया। हमने पंजाब को नशा खत्म करना है।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : पंजाब पुलिस ने 69 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : Punjab News : कांग्रेस ने पंजाब को हर तरह से कमजोर किया : चीमा