मलेरकोटला में 40 पंचायतों द्वारा नशों के खतरे से निपटने और पुलिस-जनता सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव पारित
Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़ : सीएम भगवंत सिंह मान के आदेश के बाद पंजाब पुलिस का प्रदेश भर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान युद्ध नशों के विरुद्ध अब एक जन आंदोलन का रूप धारण कर रहा है। एक तरफ जहां पुलिस नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई कर रही है वहीं आम लोग भी पुलिस और सरकार के साथ इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।
40 पंचायतों ने लिया सराहनीय फैसला
इसी अभियान में प्रदेश सरकार व पुलिस का सहयोग करने और नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए मलेरकोटला पुलिस ने सिविल प्रशासन के साथ मिलकर गांव फिरोजपुर कोठला, थाना संदौर में एक संपर्क बैठक आयोजित की, जिसमें 40 पंचायतों ने नशों के खतरे का मिलकर मुकाबला करने और पुलिस-जनता सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रस्ताव पारित किया।
एक दिन में पकड़े 95 नशा तस्कर
पंजाब पुलिस ने आज 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 किलो हेरोइन, 7.5 किलो अफीम और 31,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसी के साथ 18 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 2,231 हो गई है। यह अभियान पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डी जी पी) गौरव यादव के निदेर्शों के तहत राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।
अभियान में पुलिस के 1600 से अधिक जवानों ने लिया भाग
अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए विशेष डी जी पी अर्पित शुक्ला ने बताया कि 97 राजपत्रित अधिकारियों (एस पी/डी एस पी) की निगरानी में 1,600 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 250 से अधिक पुलिस टीमों द्वारा पूरे राज्य में 539 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसके दौरान 61 प्राथमिकी (एफ आई आर) दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि इस दिनभर चले अभियान के दौरान 599 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।
ये भी पढ़ें : Train travel in India : भारत में यातायात का सस्ता व सुगम माध्यम है रेल : वैष्णव
ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : हम अपने हर पल का उपयोग दिल्ली की जनता के लिए करेंगे : रेखा