21 फरवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
Punjab Police Recruitment (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने युवाओं के लिए पंजाब पुलिस की भर्ती शुरू कर दी है। इसमें 1746 कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे। भर्ती के लिए युवा 21 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी सुबह सात बजे से शुरू होकर 13 मार्च रात 11.55 बजे तक चलेगी। युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए हेल्प डेस्क भी गठित किया गया है। हेल्प डेस्क के लिए लोगों को काल करनी होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में 1216 पदों जिला काडर और 485 आर्म्ड कैडर पर भर्ती होगी।
यह हैं भर्ती की शर्तें
भर्ती प्रक्रिया में देश का कोई भी नागरिक हिस्सा ले सकता है। भर्ती के लिए कम से कम आयु सीमा 18 साल और अधिक से अधिक 28 साल तय की गई है। रिजर्व कैटेगरी से संबंधित आवेदकों को पांच साल की छूट दी जाएगी। वह 33 साल तक आवेदन कर पाएंगे। इस पद पर भर्ती के लिए बारहवीं पास या उसके बराबर की पढ़ाई को जरूरी किया गया है। जबकि एक्स सर्विसमैन कैटेगरी में पढ़ाई दसवीं पास मांगी गई है। वहीं, आवेदक की यह पढ़ाई एक जनवरी 2025 से पहले पूरी होनी चाहिए। अगर किसी भी प्रकार कोई मदद चाहिए तो हेल्प डेस्क से लोग सहायता ले पाएंगे।
सभी आवेदकों को एक जनवरी 2025 या उससे पहले पंजाबी विषय की पढ़ाई जरूरी है। दूसरा रक्षा सेवा कार्मिक का आश्रित, जो पंजाब राज्य का वास्तविक निवासी है, सीधी नियुक्ति द्वारा नियुक्त किया जाता है, तो उसे मैट्रिकुलेशन मानक के समकक्ष पंजाबी भाषा की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी या उसे अपनी नियुक्ति की तारीख से दो वर्ष की अवधि के भीतर पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग के भाषा विंग द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी
ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब में 1.81 लाख टन से अधिक मछली का उत्पादन
ये भी पढ़ें : Punjab CM News : पंजाब को मॉडल प्रदेश बनाएंगे : भगवंत मान