Punjab Farmer Protest : पंजाब पुलिस ने हटाए किसान, आज खुलेगा शंभू बॉर्डर

0
137
Punjab Farmer Protest : पंजाब पुलिस ने हटाए किसान, आज खुलेगा शंभू बॉर्डर
Punjab Farmer Protest : पंजाब पुलिस ने हटाए किसान, आज खुलेगा शंभू बॉर्डर

बुधवार रात को पुलिस ने की कार्रवाई, दिन में ही किसान नेता पंधेर और डल्लेवाल को कर लिया गया था डिटेन

Punjab Farmer Protest (आज समाज), चंडीगढ़/पटियाला : फरवरी 2024 से मांगों को लेकर पंजाब के शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों को बुधवार रात को पंजाब पुलिस ने बल पूर्वक हटा दिया। इस दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पंजाब पुलिस ने पूरी तैयारी की हुई थी। बता दें कि किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए हरियाणा की तरफ से पुलिस ने शंभू बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया था

जिसके बाद किसान पंजाब की तरफ सड़क के बीचोबीच धरना लगाकर बैठ गए थे। शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों का नेतृत्व किसान नेता सरवन सिंह पंधेर कर रहे थे। जिन्हें कल केंद्र के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता के बाद ही पंजाब पुलिस ने डिटेन कर दिया था। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि पुलिस जरूर कोई बड़ी कार्रवाई करेगी।

आज खुल सकता है राजमार्ग

पिछले एक साल से दिल्ली अमृतसर राष्टÑीय राजमार्ग बाधित होने से न केवल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था बल्कि पंजाब को आर्थिक रूप से काफी ज्यादा नुकसान सहना पड़ रहा था। इस एक साल के दौरान हजारों उद्योग या तो बंद हो गए हैं या फिर बंद होने के कगार पर हैं। पंजाब सरकार पहले भी किसानों से कई बार ऐसे प्रदर्शन न करने की अपील कर चुकी थी जिससे प्रदेश को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़े।

पुलिस ने इन किसानों को हिरासत में लिया

पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ यह एक्शन किया है। जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंधेर, काका सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़, मनजीत सिंह राय, सुखजीत सिंह हरदोझंडे समेत सभी बड़े किसान नेता बुधवार सुबह से चंडीगढ़ में केंद्र के साथ बैठक के लिए गए थे। पुलिस ने पहले बैठक से बॉर्डरों की तरफ वापस जाते किसान नेताओं को हिरासत में लिया। इसके बाद भारी पुलिस बल ने दोनों मोर्चों का रुख किया। जिसके बाद वहां बैठे किसानों को हटा दिया गया।

ये भी पढ़ें : Train travel in India : भारत में यातायात का सस्ता व सुगम माध्यम है रेल : वैष्णव

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : हम अपने हर पल का उपयोग दिल्ली की जनता के लिए करेंगे : रेखा