Punjab Pathankot News: पठानकोट में जम्मू सीमा पर दिखे 7 संदिग्ध, दहशत

0
221
Punjab Pathankot News पठानकोट में जम्मू सीमा पर दिखे 7 संदिग्ध, इलाके में दहशत
Punjab Pathankot News : पठानकोट में जम्मू सीमा पर दिखे 7 संदिग्ध, इलाके में दहशत

Seven Suspects Seen On Jammu Border In Pathankot, (आज समाज), चंडीगढ़: पंजाब के पठानकोट में जम्मू सीमा पर एक बार संदिग्ध देखे गए हैं, जिसके बाद शहर व आसपास दहशत का माहौल है। एक या दो नहीं बल्कि एक साथ 7 संदिग्ध आतंकी देखे जाने के बाद लोगों के साथ ही प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों में भी हड़कंप मच गया है। बता दें कि एक महीने में इस तरह की पठानकोट में यह चौथी वारदात है।

पुलिस ने जारी किए स्कैच

नीम पहाड़ी क्षेत्र धार ब्लॉक क्षेत्र के गांव फंगतोली में एक महिला ने सात संदिग्धों को देखा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों के स्कैच बनाकर जारी कर दिए हैं। इससे पहले एक महीने में पठानकोट में संदिग्धों की मूवमेंट कभी बॉर्डर क्षेत्र तो कभी आसपास के जंगलों में देखी गई है।

भारी भरकम बैग व हथियारों से लैस

सभी संदिग्धों में कुछ सेना की वर्दी पहने व कुछ काले कपड़ों में हथियारों लैस हैं। कुछ संदिग्धों के कंधों पर भारी भरकम बैग है। पुलिस और सेना संदिग्धों की सूचना प्राप्त होने के बाद एक या दो दिन सर्च चलाती है उसके बाद कोई सर्च अभियान नहीं होता। इस वजह से उक्त संदिग्ध सुनसान क्षेत्रों में आसानी से घूमते हुए लोगों में डर का माहौल बना रहे है।

जानिए क्या कहती है चश्मदीद

नीम पहाड़ी क्षेत्र गांव फंगतोली की रहने वाली सीमा देवी के अनुसार वह देर रात अपने घर के पास खड़ी थी तभी जंगल के रास्ते 7 संदिग्ध लोग उसके पास आए और उन्होंने उससे पानी मांगा। सीमा के मुताबिक पानी पीने के बाद वे उससे सवाल करने लगे। महिला से कहने लगे आपका पति क्या काम करता है और आप क्या घर में अकेले रहते हो।

सीमा देवी ने बताया कि संदिग्ध रंग से काले दिखाई दिए और लंबे कद के होने पर कंधों पर भारी भरकम बैग भी लटकाए हुए थे। जाते जाते पीछे मुड़कर भी देख रहे थे कि महिला किसी से उनके बारे बात तो नहीं कर रही। दोबारा वे वापस जंगलों की तरफ लौट गए। उक्त जंगलों का रास्ता जेएंडके सीमा के साथ भी लगता है।