आज समाज डिजिटल, Punjab News:
पंजाब के स्वास्थ्यमंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की ओर से मेडिकल कॉलेज के वीसी डा. राजबहादुर को अस्पताल में खराब गंदे गद्दे पर लेटाने के बाद उन्होंने आधी रात को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ये त्यागपत्र राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजा। इसके बाद से सियासत गर्म होना शुरू हो गई है। विपक्षियों के जुबानी हमले के बाद उनके समर्थन में भी आम आदमी पार्टी के दिग्गज उतर आए हैं।

अब स्वास्थ्यमंत्री के समर्थन में आप

इस बीच आम आदमी पार्टी ने वित्त मंत्री स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा पर सवाल उठाने वाली पार्टियों पर पलटवार किया है। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ट्वीट करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का यह हाल उन्हीं पार्टियों की लापरवाही का परिणाम है, जो आ उन पर उंगली उठाने में शर्म महसूस नहीं कर रही।

उन्होंने कहा कि जब आम आदमी को यह सब झेलना पड़ता है तो तब यह सब क्यों नहीं बोलते? इसी तरह पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ट्वीट किया कि पिछली सरकारों की खराब काम के कारण उनके स्वास्थ्य ढांचे और चिकित्सा शिक्षा की स्थिति बहुत बुरा हाल है। लोग अस्पतालों में बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित थे और प्राइवेट अस्पतालों में जाने को मजबूर थे।

अस्पताल की बदहाली से परेशान थे मंत्री

VC Dr. Raj Bahadur resigned

मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उल्लेखनीय है कि गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में खराब व्यवस्था की शिकायत मिलने के बाद राज्य के स्वास्थ्यमंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और यहां की बदहाली पर रोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर को बेहद खराब गद्दे पर लेटने को बोला। बाबा फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के वी.सी. डॉ. राज बहादुर ने आधी रात को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेज दिया है।

इस्तीफे से विपक्ष को मिला बोलने का मौका

राज बहादुर के इस्तीफे के बाद पंजाब के नेताओं में हड़कंप मच गया है और विरोधी स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में खराब व्यवस्था की शिकायत मिलने के बाद वहां की खराब व्यवस्था पर अपना गुस्सा व्यक्त किया। इस बीच उन्होंने मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर को फटे हुए गद्दे पर लेटाया गया, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।