Punjab News: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर का बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता कई घंटे बाद मिला 

0
69

 

 

चंडीगढ़ (आज समाज):पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी का बेटा पटियाला के नाभा मेंस्थित पीपीएस स्कूल के हॉस्टल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।जय कृष्ण सिंह का बेटा सुबह करीब 4 बजे से ही लापता था। इस बारे में तब पताचला जब स्कूल में क्लास शुरू हुई और वह वहां पर उपस्थित नहीं था।  जिसकेबाद पूरे जिले की पुलिस और स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच जाता है। पुलिस नेकरीब 10 घंटे बाद बच्चे को बरामद कर लिया था।

 

10 क्लास का छात्र है रोड़ी का बेटा 

जानकारी के अनुसार डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी का बेटा पीपीएस स्कूल में10वीं का छात्र है। बच्चा स्कूल के हॉस्टल में ही रहता था। हालांकि अभी तकइसके पीछे की वजह नहीं पता चल पाया गया है। बता दें कि पीपीएस स्कूलराज्य के सबसे नामी स्कूलों में से एक है, मगर फिर भी बिना किसी रोक टोक केबच्चा स्कूल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इससे स्कूल प्रशासन परसवालिया निशान खड़ा होता है।

 

स्कूल के पास से ही बरामद हुआ बच्चा 

बता दें कि जब सारे मामले की सूचना पटियाला पुलिस और रोड़ी को मिली तोतुरंत सुखमन की तलाश शुरू की गई। करीब 10 घंटे बाद सुखमन को पुलिस नेपीपीएस स्कूल के पास से बरामद कर लिया और परिवार के हवाले किया। बता देंकि बेटे के लापता हो ने के कारण आज रोड़ी विधानसभा सत्र के आखिरी दिन नहींपहुंच पाए। फिलहाल सुखमन स्कूल से क्यों गया, इस बारे में कोई जानकारी नहींमिल पाई है।