मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर धरना, कांग्रेस नेता हिरासत में

0
319
Protest at Chief Minister Bhagwant Mann's residence
Protest at Chief Minister Bhagwant Mann's residence

आज समाज डिजिटल, Punjab News:
पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित पार्टी नेताओं ने सीएम के आवास पर गुरुवार को धरना दिया। ये धरना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे साधु सिंह की गिरफ्तारी और संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ होने वाली संभावित कार्रवाई के विरोध में है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

आरोप-मुख्यमंत्री ने बुलाया था, अब समय नहीं

कांग्रेस नेता सीएम भगवंत मान से मिले के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे। पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने खुद उन्हें मुलाकात के लिए बुलाया था और जब वे अपने विधायकों के साथ उनके आवास पर पहुंचे तो उन्हें मिलने का टाइम देने से इनकार कर दिया।

नहीं मिला समय तो बैठ गए धरने पर

मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से मुलाकात के लिए समय नहीं देने पर कांग्रेस के नेता उनके आवास पर ही धरने पर बैठ गए। उन्हें वहां से हटाने के बाद अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाने पड़ी। सभी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर 3 के थाने ले जाया गया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि उन्हें सुबह 10 बजे उनसे मिलने का समय देने के बावजूद सीएम ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया।

तलाशी के नाम पर अपमान का आरोप

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप बाजवा और पीपीसीसी प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित पंजाब कांग्रेस के विधायकों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आवास पर तलाशी के नाम पर उनका अपमान किया गया और उन्हें आधे घंटे तक इंतजार करने के लिए कहा गया।

कुछ देर बाद कहा गया कि सीएम उनसे नहीं मिलेंगे। गौरतलब है कि वन विभाग में हुए कथित घोटाले को लेकर राज्य के विजिलेंस विंग ने पूर्व मंत्री धर्मसोत को गिरफ्तार किया है। उन पर करोड़ों की रिश्वत लेने का आरोप है। जबकि पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ जांच जारी है। कांग्रेस इस कार्रवाई से नाराज है और इसे राजनीति से प्रेरित बता रही है।

ये भी पढ़ें : मूसेवाला के परिवार से मिलने मानसा पहुंचे राहुल गांधी

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति मामले में चौटाला दोषी करार, 26 को सजा पर होगी बहस

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल