प्रकाश सिंह बादल की सेहत बिगड़ी, फिर पहुंचे अस्पताल

0
430
Parkash Singh Badal
Parkash Singh Badal

आज समाज डिजिटल, Punjab News:
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल की सेहत बिगड़ने के कारण दूसरी बार मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कई बार उल्टियां की, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है।

छह जून को हुए थे पीजीआई में भर्ती

पहले 6 जून को भी गैस्ट्रिक संबंधी परेशानी के कारण प्रकाश सिंह बादल को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य लाभ के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इस साल की शुरूआत में प्रकाश सिंह बादल को कोरोनो संक्रमण हो गया था, तब उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरवरी में उन्हें कोविड स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। उनका कार्डियक और पल्मोनरी चेकअप भी हुआ था।

5 बार मुख्यमंत्री पद संभाल चुके हैं बादल

प्रकाश सिंह बादल पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। राज्य की राजनीति में उन्हें बहुत सम्माननीय दर्जा प्राप्त है। वर्ष 1947 में उन्होंने राजनीति में पहली बार कदम रखा था। उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 1957 में जीता था। फिर 1969 में उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वर्ष 1969-1970 तक प्रकाश सिंह बादल ने सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी से संबंधित मंत्रालयों में कार्यकारी मंत्री के रूप में काम किया।

ये भी पढ़ें : टीजीटी-पीजीटी के 5500 पदों पर भर्ती जल्द: मनोहर लाल

  • TAGS
  • No tags found for this post.