Punjab News : पंजाब श्रम विभाग ने  स्कॉच अवार्ड प्राप्त किया

0
58
पंजाब श्रम विभाग ने  स्कॉच अवार्ड प्राप्त किया
पंजाब श्रम विभाग ने  स्कॉच अवार्ड प्राप्त किया
Punjab News (आज समाज)चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री-कम-चेयरमैन पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में, पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड को स्कॉच अवार्ड-2024 से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार बोर्ड को नई दिल्ली में 21 सितंबर, 2024 को 99वें स्कॉच सम्मेलन के दौरान दिया जाएगा।
गौरतलब है कि यह पुरस्कार 2003 में शुरू किया गया था और इसे भारत की प्रगति और विकास में योगदान देने वाले व्यक्तियों, परियोजनाओं और संस्थाओं को दिया जाता है। इसे प्रशासन, वित्त और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए एक मानक के रूप में भी देखा जाता है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि इस साल विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों ने स्कॉच अवार्ड के लिए नामांकन दाखिल किए थे। उन्होंने बताया कि पंजाब बी.ओ.सी. वेलफेयर बोर्ड, जो कि निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रयासरत है, ने “श्रम नीति विकास और कार्यान्वयन” की श्रेणी के तहत “श्रम” डोमेन में “बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर योजनाओं” नामक परियोजना के तहत अपना नामांकन दाखिल किया था।