Punjab News:पंजाब के उद्योग मंत्री द्वारा रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त

0
102
पंजाब के उद्योग मंत्री द्वारा रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त
पंजाब के उद्योग मंत्री द्वारा रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त

चंडीगढ़(आज समाज)। पंजाब के उद्योग मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश ने एक कीमती रत्न खो दिया है, जिसकी •ारपाई करना मुश्किल है। यहां जारी शोक संदेश में सौंद ने कहा कि रतन टाटा ने देश की आर्थिक मजबूती में विशेष योगदान दिया है और उनके द्वारा वि•िान्न क्षेत्रों में किए गए कार्य हमेशा युवा पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि रतन टाटा अपनी सादगी, मेहनत और ईमानदारी के लिए लोगों के दिलों में हमेशा बसे रहेंगे। उन्होंने यह •ाी कहा कि जानवरों के प्रति रतन टाटा के प्रेम और सहानु•ाूति को •ाी हमेशा याद रखा जाएगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि आधुनिक •ाारत के औद्योगिक क्षेत्र की इस महान शख्सियत के चले जाने से एक युग का अंत हो गया है। तरुनप्रीत सिंह सौंद ने टाटा परिवार के स•ाी सदस्यों और सगे-संबंधियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और दुख की इस घड़ी में परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें।

 

  • TAGS
  • No tags found for this post.