Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में चल रहे चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में आज शामिल होंगे पंजाब के गवर्नर

0
58
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में चल रहे चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में आज शामिल होंगे पंजाब के गवर्नर
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में चल रहे चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में आज शामिल होंगे पंजाब के गवर्नर

आज 12 बजे हेलिकॉप्टर से कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे गवर्नर गुलाब चंद कटारिया
महायज्ञ में डालेंगे घी की आहुतियां
Kurukshtra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया आज ब्रह्मसरोवर पर वेद विद्या शोध संस्थान की देखरेख में चल रहे 12 दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में हिस्सा लेने कुरुक्षेत्र आएंगे। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया का हेलिकॉप्टर आज 12 बजे कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के प्रांगण में उतरेंगा। इसके बाद वह महायज्ञ में शामिल होकर घी की आहुतियां डालेंगे।

गुलाब चंद कटारिया इससे पहले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के संयोजक स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती का कहना है कि चारों वेदों का यज्ञ कुरूक्षेत्र की पावन धरती पर दूसरी बार होना अलग संगम है। इस धरती पर भगवान श्री कृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था। लगातार दूसरी बार ब्रह्मसरोवर की पावन धरा पर चारों वेदों का यज्ञ होना सौभाग्य और गौरव की बात है। इस यज्ञ समारोह में पूरे देश व विदेशों से लोग भाग लेकर आहुति डाल रहे हैं।

12 फरवरी को संपन्न होगा यज्ञ

कल शनिवार को ब्रह्मसरोवर के योग भवन प्रांगण में चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ था। इसमें मुख्यअतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भाग लिया था। समारोह में स्पीकर ने घी के साथ आहुतियां दी थी। यह यज्ञ 12 फरवरी को संपन्न होगा, जिसमें सूर्योदय से सूर्यास्त तक यज्ञ किया जा रहा है। आज गवर्नर गुलाब चंद भी यज्ञ में घी की आहुति देंगे।

ये भी पढ़ें : Mahakumbh 2025: 77 देशों के 118 सदस्यीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल ने भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर कमाया पुण्य