Punjab News:पंजाब के राज्यपाल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात की

0
63
पंजाब के राज्यपाल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात की
पंजाब के राज्यपाल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात की

 

चंडीगढ़ (आज समाज)। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया गुरुवार को दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए। नई जिम्मेदारी के साथ राज्यपाल ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सशस्त्र सेना मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम से पहले हुई। कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्यपाल और रक्षा मंत्री के बीच पाकिस्तान से सटे पंजाब के सीमावर्ती इलाकों को लेकर चर्चा हुई। गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को ही शपथ ली है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि वे जनसेवक के तौर पर काम करेंगे। 6 महीने बाद कोई उनके काम की समीक्षा करेगा तो पता चलेगा कि काम कैसा हुआ है। वे पंजाब के हर गांव, हर इलाके और बॉर्डर एरिया का •ाी दौरा करेंगे पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के लिए •ाी पंजाब बार्डर एक बड़ा एजेंडा था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बार्डर एरिया के करीब 6 दौरे किए।